सिरसा।।(सतीश बंसल) भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर श्री गीता भवन मंदिर में हवन यज्ञ संकीर्तन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान अर्जुन शर्मा ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने शिरकत की। सर्वप्रथम मंदिर परिसर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित महानुभावों ने आहूति डालकर पुण्य कमाया। इसके बाद भगवान परशुराम चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के लोगों सहित अनेक महानुभावों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्यातिथि एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इनका जन्म बैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हुआ था। ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था, इसी लिए जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया होती है, उस दिन भगवान परशुराम की जयंती को विशेष रूप से मनाया जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति की क्षति नहीं होती थी। इसके बाद मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थिति बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने विचार रखे। इसके बाद भगवान परशुराम को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री जगदीश चोपड़ा, बृजमोहन शर्मा विश्व हिंदु परिषद विभागाध्यक्ष, सुनील शर्मा डायरेक्टर सीडीएलयू, मनीष सिंगला, समाजसेवी कुलदीप कौशिक हैड ऑफ डिपार्टमेंट सीडीएलयू, हरपिंद्र शर्मा, कर्मवीर नगर कार्यवाहक राष्ट्रीय संघ एवं सेवक संघ, नवीन केडिया, शांति स्वरूप भट्टी चेयरमैन नगर परिषद, नगर के सभी पार्षद, अशोक वर्मा, यशपाल भारद्वाज, आरके भारद्वाज, मुकेश रोहिल्ला, सुमन शर्मा, मोनिका सर्राफ, विक्रम सैन, सनप्रीत सोढ़ी, वीरेंद्र तिन्ना, राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र पारीक, मनमोहन शर्मा, श्यामसुंदर गुप्ता, ओमप्रकाश एक्सईएन बिजली बोर्ड, श्याम बजाज सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।