Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

शरीर के इन संकेतों न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं मलेरिया के लक्षण

27 अप्रैल, 2026 01:59 PM

कई बार हमारा शरीर छोटे-छोटे संकेत देता है, लेकिन हम उन्हें आम थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है। खासकर मलेरिया जैसी बीमारी में शुरुआत के लक्षण इतने सामान्य लगते हैं कि लोग समझ ही नहीं पाते कि शरीर अंदर ही अंदर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मलेरिया में सबसे पहले जो लक्षण दिखते हैं, वो है तेज ठंड लगना और शरीर का कांपना। अचानक ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत ज्यादा सर्दी लग गई हो और शरीर बुरी तरह कांपने लगता है। इसके बाद तेज बुखार चढ़ता है, जो कभी-कभी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। कई लोगों को लगता है कि यह सामान्य वायरल फीवर है, लेकिन मलेरिया में बुखार का पैटर्न थोड़ा अलग होता है। इसके साथ ही तेज सिरदर्द होना भी आम है। सिर भारी लगने लगता है और किसी काम में मन नहीं लगता। शरीर में कमजोरी और सुस्ती भी बढ़ जाती है, जिससे इंसान दिन भर थका-थका महसूस करता है। कुछ मामलों में उल्टी और मतली भी शुरू हो जाती है, जिससे मरीज और ज्यादा कमजोर हो जाता है।

जैसे-जैसे बुखार उतरता है, वैसे-वैसे शरीर में बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। कपड़े तक भीग जाते हैं और शरीर बिल्कुल थका हुआ महसूस करता है। कई बार लोगों को दस्त भी हो जाते हैं, जिससे पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ लोग इन शुरुआती लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं। वे सोचते हैं कि यह सिर्फ मौसम बदलने की वजह से हुआ है और खुद ही ठीक हो जाएगा। लेकिन मलेरिया अगर समय पर पकड़ में न जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है।

इसलिए जरूरी है कि अगर किसी को बार-बार ठंड लगना, तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी या बहुत ज्यादा पसीना आने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। शुरुआती इलाज से यह बीमारी आसानी से ठीक हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान