Saturday, June 06, 2026
BREAKING
पटना फायरिंग केस: खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में जांच तेज वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026: मीनाक्षी और दीपक करेंगे टूर्नामेंट के स्टेज 2 में भारतीय टीम का नेतृत्व ‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव पुलकित सम्राट ने पूरी की रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पंजाब : अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत सख्त फैसला : कर्नाटक में कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, 'कर्तव्य' ऐप से हाजिरी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन : अभिजीत दीपके भी मौजूद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जिस शो से हुई बाहर, उसी की जज बनीं नेहा कक्कड़, जानें सफलता की पूरी कहानी देश के तेज आर्थिक विकास के लिए मोदी सरकार सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की विकास की गति मजबूत, केंद्र सरकार जीवन को आसान और व्यापार को सुगम बनाने पर कर रही फोकस : पीएम मोदी

बाज़ार

वैश्विक तनावों के बीच लगातार दूसरे सप्ताह गिरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई 0.70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

06 जून, 2026 01:38 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक इस सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू स्तर पर उठाए गए कुछ सकारात्मक नीतिगत कदमों का असर वैश्विक अनिश्चितताओं और बाहरी चुनौतियों के कारण सीमित रहा।

सप्ताह के दौरान निफ्टी 50 में 0.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को निफ्टी 0.21 प्रतिशत टूटकर 23,366 स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 116.67 अंकों यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,243.34 पर बंद हुआ। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों की धारणा पर लगातार दबाव बनाते रहे।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आने से बाजार को बीच-बीच में राहत भी मिली।

एक बाजार विश्लेषक ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार पूरे सप्ताह सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और इसमें हल्का नकारात्मक रुख देखने को मिला। हालांकि सप्ताह के अंत में बाजार में कुछ सुधार भी देखा गया।

विश्लेषकों के अनुसार, आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा उठाए गए तरलता बढ़ाने वाले कदमों और रुपए की स्थिरता ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

लेकिन आर्थिक विकास दर के अनुमान में कटौती ने निवेशकों के उत्साह को कम किया और कई निवेशकों ने मुनाफावसूली का रास्ता अपनाया।

विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों के लिए निवेश को आसान बनाना, बॉन्ड बाजार में कर संबंधी बाधाओं को कम करना और पूंजी प्रवाह को प्रोत्साहित करना बाजार के लिए सकारात्मक कदम रहे।

इस दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ और 95 रुपए के स्तर से नीचे पहुंच गया।

निवेशकों ने विदेशी पूंजी आकर्षित करने और रुपए को स्थिर बनाए रखने के लिए आरबीआई द्वारा किए गए प्रयासों का स्वागत किया।

कुल मिलाकर, बाहरी चुनौतियों के बावजूद घरेलू आर्थिक मजबूती के कारण बाजार की धारणा सतर्क लेकिन स्थिर बनी रही।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अब निवेशकों का ध्यान आरबीआई की सहयोगी नीतियों की निरंतरता, महंगाई की दिशा और बॉन्ड प्रतिफल (यील्ड) के रुख पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का मौसम समाप्त हो चुका है, इसलिए अब बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। निवेशक आर्थिक विकास की गति और वैश्विक स्थिरता को लेकर अधिक स्पष्ट संकेतों का इंतजार करेंगे।

वहीं, व्यापक बाजार सूचकांकों का प्रदर्शन प्रमुख सूचकांकों से अलग रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.57 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में केवल 0.16 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,450 से 23,550 का स्तर मजबूत प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) का काम कर सकता है, जबकि 23,250 का स्तर महत्वपूर्ण समर्थन (सपोर्ट) बना हुआ है।

वहीं बैंक निफ्टी में 54,800 से 55,000 का स्तर क्षेत्र तत्काल प्रतिरोध (इमीडिएट रेजिस्टेंस) क्षेत्र माना जा रहा है, जबकि 54,000 से 53,800 अंक का दायरा महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र बना हुआ है।

निवेशकों की नजर अब मानसून की प्रगति और उसके ग्रामीण मांग पर पड़ने वाले प्रभाव पर बनी हुई है।

वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव महत्वपूर्ण कारक बने रहेंगे। इसके अलावा, भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं से जुड़ी प्रगति भी बाजार को नई दिशा दे सकती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए मोदी सरकार सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए मोदी सरकार सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारत की विकास की गति मजबूत, केंद्र सरकार जीवन को आसान और व्यापार को सुगम बनाने पर कर रही फोकस : पीएम मोदी

भारत की विकास की गति मजबूत, केंद्र सरकार जीवन को आसान और व्यापार को सुगम बनाने पर कर रही फोकस : पीएम मोदी

आरबीआई के फैसलों के बाद आ सकता है 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई के फैसलों के बाद आ सकता है 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो : एसबीआई रिपोर्ट

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया

RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार

RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार

ATM Cash Shortage: ATM में नकदी संकट गहराया, भारत के कई राज्यों में कैश की कमी से बढ़ी चिंता

ATM Cash Shortage: ATM में नकदी संकट गहराया, भारत के कई राज्यों में कैश की कमी से बढ़ी चिंता

सेबी की कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट, लगा लोअर सर्किट

सेबी की कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट, लगा लोअर सर्किट

युद्धविराम की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट, पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं घटीं

युद्धविराम की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट, पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं घटीं

Uber की 35,000 रोबोटैक्सी सड़कों पर उतारने की तैयारी, न्यूरो में लगाया 50 करोड़ डॉलर का दांव

Uber की 35,000 रोबोटैक्सी सड़कों पर उतारने की तैयारी, न्यूरो में लगाया 50 करोड़ डॉलर का दांव