Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की 'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बाज़ार

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

08 सितंबर, 2026 12:18 PM

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में मंगलवार को खरीदारी देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,818 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़त के साथ 1,53,362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 10 बजे यह 1,207 रुपए या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,361 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,54,125 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। सोने के साथ चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है।

चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,016 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,40,009 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 2,185 रुपए या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,41,201 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,009 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,41,724 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना हल्की तेजी के साथ 4,478 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.50 डॉलर प्रति औंस के करीब था।

अमेरिका-ईरान युद्ध बढ़ने के कारण वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ तेल की बढ़ती कीमतों ने लगातार बनी हुई महंगाई को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। निवेशक अब फेड की अगली पॉलिसी के बारे में और संकेत पाने के लिए इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इससे ही आने वाले समय में सोने की दिशा तय होगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर