Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत, जून में पीएमआई 57.4 पर रहा

23 जून, 2026 02:22 PM

नई दिल्ली : वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत में निजी क्षेत्र की गतिविधियां जून में मजबूत रही हैं और इस दौरान नए ऑर्डर्स में बढ़ोतरी देखी गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एचएसबीसी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) डेटा में दी गई।

एचएसबीसी फ्लैश पीएमआई डेटा के मुताबिक, जून में भारतीय सामान और सेवाओं की मांग में वृद्धि धीमी हुई है, जिससे आउटपुट लेवल बढ़ाने की गुंजाइश सीमित हो गई। वहीं, कुछ महीनों की तेजी के बाद इन्वेंट्री बनाने की रफ्तार धीमी पड़ने से मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट की ग्रोथ में कमी आई है।

एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स जून में घटकर 57.4 रहा है, जो कि मई में 59.3 था।

जब भी पीएमआई 50 से ऊपर होता है तो यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी को दिखाता है।

पीएमआई डेटा में बताया गया कि लागत दबाव और मांग में कमी के कारण आर्थिक गतिविधियों में हालिया तेजी में कमी आई है।

एचएसबीसी में भारत के लिए मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, "जून में निजी क्षेत्र की गतिविधियों में थोड़ी नरमी आई। नए निर्यात ऑर्डर मजबूत बने रहे और ऑर्डर-टू-इन्वेंट्री रेश्यो में बढ़ोतरी हुई, जो आगे भी मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों के मजबूत रहने का संकेत है। प्राइवेट सेक्टर में इनपुट लागत बढ़ी, लेकिन यह बढ़ोतरी पिछले पांच महीनों में सबसे धीमी रही।"

पीएमआई सर्वेक्षण में निजी क्षेत्र की कंपनियों ने लगातार हर महीने अपने खर्चों में बढ़ोतरी की बात कही है, और इसकी वजह कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को बताया है।

खास तौर पर, सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने केमिकल, खाने-पीने की चीजों, ईंधन, गैस, मेटल और यूटिलिटी (बिजली-पानी जैसी सेवाओं) की बढ़ती लागत का जिक्र किया। इसके बावजूद, महंगाई की कुल दर लगातार तीसरे महीने कम हुई और जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गई।

पीएमआई डेटा के मुताबिक, सर्विस सेक्टर के मुकाबले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लागत का दबाव अधिक रहा।

जून में निर्यात के रुझान मिले-जुले रहे; सेवा क्षेत्र में तेजी से बढ़ोतरी हुई, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मार्च 2023 के बाद सबसे कम बढ़ोतरी देखी गई।

कंपनियों को भरोसा है कि आने वाले 12 महीनों में मौजूदा स्तर के मुकाबले उत्पादन में तेज बढ़ोतरी होगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट