Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

फीचर

विश्व पृथ्वी दिवस : नेताओं ने दीं शुभकामनाएं , धरती को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

22 अप्रैल, 2025 01:39 PM

हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण की तरफ ध्यान खींचना है। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण और धरती को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया। केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया। 

पृथ्वी के स्वास्थ्य की रक्षा और संवर्धन के लिए अत्यंत सावधानी रखने की जरूरत 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व पृथ्वी दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। पृथ्वी जीवन को पोषित करती है और हमारे विकास के लिए आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण करती है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम पृथ्वी के स्वास्थ्य की रक्षा और संवर्धन के लिए अत्यंत सावधानी से परोपकार करें। मोदी सरकार सतत विकास के लिए वैश्विक पहलों को आगे बढ़ा रही है, और अटूट प्रतिबद्धता के साथ इस उद्देश्य की पूर्ति कर रही है। मैं उन संरक्षणवादियों की भी सराहना करता हूं जो हमारे ग्रह को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

पेड़ लगाने से लेकर पानी बचाने तक का लें शपथ 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “इस पृथ्वी दिवस पर, आइए हम उस ग्रह की रक्षा करने की अपनी प्रतिज्ञा को फिर से दोहराया करें जो हमें पोषित करता है। हर छोटा-मोटा काम मायने रखता है। पेड़ लगाने से लेकर पानी बचाने तक। साथ मिलकर, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी भरी, स्वच्छ और अधिक टिकाऊ दुनिया बना सकते हैं। पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं, बेहतर कल के लिए आज ही काम करें!”

हम सब मिलकर धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का लें संकल्प

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर लिखा, “। माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:।। ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर सभी नागरिकों व प्रकृति प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर हम सब अपनी धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें।”

पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित सभी जन को हार्दिक शुभकामनाएं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर प्रदेशवासियों व पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित सभी जन को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, भारतीय संस्कृति के उद्घोष ‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ का अनुगमन कर संपूर्ण सृष्टि की पालनहार एवं जीवनरेखा धरती माता को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने हेतु संकल्पित हों।”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘माता भूमि:, पुत्रो अहं पृथिव्या’, ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की समस्त देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर भविष्य सुनिश्चित करें।”

पर्यावरण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाना हम सब की जिम्‍मेदारी  

भाजपा सांसद रवि किशन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘माता भूमि:, पुत्रो अहं पृथिव्या’, ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर भविष्य सुनिश्चित करें।” राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सभी पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।”

 

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया