Tuesday, October 20, 2026
BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील • 35 फीट के रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब • विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एसएचओ को रंगे हाथों काबू किया • गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एसएचओ को रंगे हाथों काबू किया

20 अक्टूबर, 2026 06:55 PM
चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धार कलां, पठानकोट में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के पद पर तैनात इंस्पेक्टर गुलशन कुमार को 2.5 लाख रुपये की मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर के एक सेवानिवृत्त एलआईसी मैनेजर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिला पठानकोट के गांव ढांगू सारा में स्थित उसके छोटे भाई के रेस्तरां ‘मधुबन’ में झगड़ा हुआ था। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई थीं। इस संबंध में रेस्तरां के कर्मचारी कृष्णा और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना धार कलां में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम भी एक संदिग्ध व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया था।
आरोप है कि थाना धार कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने शिकायतकर्ता का नाम मामले से हटाने के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किए जाने पर रिश्वत की राशि 2,50,000 रुपये किस्तों में अदा करने पर सहमति बनी, जिसमें से एक लाख रुपये पहली किस्त के रूप में दिए जाने थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी।

अवैध रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, अमृतसर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो यूनिट, पठानकोट की टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी इंस्पेक्टर गुलशन कुमार को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

35 फीट के रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब

35 फीट के रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब

हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की