Tuesday, October 20, 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दुनिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

20 अक्टूबर, 2026 04:27 PM

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि तय समय के अनुसार 20 अक्‍टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू हो गया। उन्‍होंने कहा, “अब से न्यूजीलैंड के कारोबारियों और कंपनियों को एक अरब से ज्यादा नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।”

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्‍ट पर इस समझौते की जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्‍ट में लिखा, ”आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ हमारा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू हो गया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस समझौते को आगे बढ़ाया है, जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करेगा।”

पीएम क्रिस्टोफर ने कहा कि आज से न्यूजीलैंड के कारोबारियों और कंपनियों को एक अरब से ज्यादा नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। अब उन्हें काफी कम शुल्क (टैरिफ) देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ”न्यूजीलैंड की कंपनियों के लिए अपने उत्पाद बेचना आसान होगा। वे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दे सकेंगी, नई मशीनों में निवेश कर सकेंगी और अपने कारोबार का विस्तार कर सकेंगी। इससे और ज्यादा रोजगार पैदा होंगे तथा लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। यानी न्यूजीलैंड के स्थानीय समुदायों में अधिक पैसा आएगा और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसी वजह से नेशनल पार्टी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सक्रिय रही है और नए व्यापार समझौते करने पर काम कर रही है।”

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू करने की तारीख 20 अक्‍टूबर यानी विजयदशमी के दिन की तय की गई थी। तारीख की घोषणा के समय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि यह समझौता केवल वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई नए क्षेत्रों में अपार संभावनाएं खुलेंगी। इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले अधिकांश उत्पादों पर अब शून्य (जीरो) शुल्क लगेगा, जिससे भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इस समझौते के जरिए न्यूजीलैंड का बाजार भारत के लिए लगभग 140 सेवा क्षेत्रों में खुल गया है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, संस्कृति, कृषि उत्पादकता और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख