Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
हरियाणा में क्रोनिक रोगों की रोकथाम के लिए आयुष पद्धतियों पर जोरः आरती राव कौशल कर्मियों की मांगों के समर्थन में 19 अगस्त को पंचकूला में कांग्रेस करेगी प्रदर्शनः भूपेंद्र सिंह हुड्डा महंगाई की मार झेल रही जनता पर मुख्यमंत्री सैनी ने चलाया प्रॉपर्टी टैक्स का नया वार: राव नरेंद्र सिंह सरकार की वादाखिलाफी और लापरवाही से सड़कों पर हजारों टन कचरा, बढ़ा बीमारियों का खतरा : सैलजा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकारः अंशुल छत्रपति 618 करोड़ रुपए के बकाए पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का सरकार को अल्टीमेटम मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

पंजाब

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का एलान : पंजाब में 760.30 करोड़ का जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी 'जीका' के सहयोग से लागू होगी

11 अगस्त, 2026 07:47 PM
चंडीगढ़ : सूबे में एग्रोफॉरेस्ट्री के माध्यम से पेड़ों के नीचे रकबा बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और जैव विविधता को सुरक्षित करने के साथ-साथ इसमें वृद्धि करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पंजाब वन विभाग द्वारा जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी ('जीका') के साथ सहयोग के लिए पहल की गई है।

'जीका' की सहायता से राज्य में पंजाब जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना लागू करने का प्रस्ताव है। यह जानकारी देते हुए यहां एक बैठक में पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा, भूजल को बचाना, शिवालिक क्षेत्र में एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन करना है। इसके अलावा किसानों की आय में वृद्धि करना और पराली से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकना तथा ग्रामीण समुदायों की आय में वृद्धि करना भी महत्वपूर्ण पहलू हैं।

इस परियोजना का एक उद्देश्य इकोटूरिज्म को बढ़ावा देना भी है ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। इसके अलावा जैव विविधता का संरक्षण और राज्य के वेटलैंड्स में सुधार करना भी इस परियोजना का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस उद्देश्य के लिए पर्यावरण और वनों की देखभाल के साथ लोगों की आय के लिए कृषि के अलावा पशुपालन को विकसित किया जाएगा।

श्री कटारूचक्क ने यह भी कहा कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 760.30 करोड़ रुपये है, जिसमें 85:15 के अनुपात के अनुसार वित्तीय हिस्सेदारी है। परियोजना को 8 वर्षों की अवधि के दौरान लागू करने का प्रस्ताव है और इसे सोसायटी मोड के माध्यम से लागू किया जाना है।

पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को पहले ही मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, परियोजना के लिए ऋण समझौते पर 'जीका' और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग के बीच हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं।

पंजाब सरकार द्वारा इस परियोजना के प्रभावी संचालन और कार्यान्वयन के लिए पंजाब जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण सोसायटी के गठन को भी मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

यह परियोजना पंजाब में टिकाऊ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा और किसानों तथा स्थानीय समुदायों की आय में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के सचिव कमल किशोर यादव, प्रमुख मुख्य वनपाल (वन बल के प्रमुख) धर्मेंद्र शर्मा, सौरव गुप्ता पीसीसीएफ मुख्य परियोजना निदेशक, मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राज कुमार, मुख्य वनपाल (प्लेन्स) निधि श्रीवास्तव, मुख्य वनपाल (वन्यजीव) सतींदर सागर तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम; विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार

सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम; विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

फिरोज़पुर में 30 किलोग्राम अधिक हेरोइन बरामद; तीन व्यक्ति गिरफ्तार

फिरोज़पुर में 30 किलोग्राम अधिक हेरोइन बरामद; तीन व्यक्ति गिरफ्तार

श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा

श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा

लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार

लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में 1.39 करोड़ रुपये की लागत से आग से झुलसे पीड़ितों को 265 इलाज कैशलेस मुहैया कराए गए

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में 1.39 करोड़ रुपये की लागत से आग से झुलसे पीड़ितों को 265 इलाज कैशलेस मुहैया कराए गए

भगवंत मान सरकार 12 जिलों में 21,850 शिक्षकों को नशों के खिलाफ लड़ाई और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देगी प्रशिक्षण

भगवंत मान सरकार 12 जिलों में 21,850 शिक्षकों को नशों के खिलाफ लड़ाई और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देगी प्रशिक्षण

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को और मजबूती; ₹1 करोड़ के टोकन ग्रांट के तहत 12 जिलों के लिए ₹85 लाख, मलोट के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए ₹15 लाख आरक्षित

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को और मजबूती; ₹1 करोड़ के टोकन ग्रांट के तहत 12 जिलों के लिए ₹85 लाख, मलोट के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए ₹15 लाख आरक्षित