Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण

05 अप्रैल, 2026 01:39 PM

नई दिल्ली : आज के समय में बढ़ता मोटापा बीमारियों की सबसे बड़ी जड़ है। मोटापे की वजह से शरीर मधुमेह, रक्तचाप और कमजोरी का शिकार हो जाता है। वहीं कुछ लोगों के लिए भूखा रहना बड़ी समस्या है और यही कारण है कि पूरे दिन कुछ न कुछ खाने से वजन लगातार बढ़ता रहता है। ऐसे में हम आपके लिए प्रोटीन और फाइबर से भरी चार तरह की सलाद के बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे भूख भी कम लगेगी और शरीर को पूरा पोषण मिलेगा। वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि इसके लिए अच्छे खाने का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है। अच्छा खाना वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी देता है। इसके लिए नाश्ते में फलों की सलाद ले सकते हैं। सुबह नाश्ते में एक ही गुण वाले फलों को मिलाकर खाए। पपीता, तरबूज, खरबूज सुबह के नाश्ते के बेहतरीन ऑप्शन हैं। फलों के साथ अंजीर और सीड्स को मिक्स करके खाए। यह स्वाद को बढ़ाएंगे ही साथ ही भरपूर पोषण भी देंगे। इसके सेवन से शरीर अच्छे से डिटॉक्स होगा।

अगर सुबह के वक्त फल खाना पसंद नहीं है, तो इसकी जगह हाई प्रोटीन सलाद भी खा सकते हैं। अंकुरित दाल के साथ टमाटर, नींबू और प्याज मिलाकर खा सके हैं। इससे शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन दोनों मिलेगा। कोशिश करें कि अंकुरित दाल या चने को पहले उबाल लें, क्योंकि कच्ची दाल या चने बदहजमी कर सकते हैं।

दोपहर के समय खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर की सलाद का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर और विटामिन से भरी होती है। सलाद को दोपहर का खाना खाने से आधा घंटा पहले खा लें। इससे भूख अच्छे से लगेगी और पोषण भी बराबर मिलेगा। यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेगी।

रात के समय कोशिश करें कि किसी तरह का अन्न आहार में न लें। रात के समय ग्रीन सलाद का सेवन करें। इसके लिए शिमला मिर्च, पालक, और थोड़ी मात्रा में चने को उबालकर बनाया जाता है। पालक को सेवन से पहले अच्छे से पानी में उबालें और शिमला मिर्च को भी पका लें। हरी सब्जियों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। ये सभी सलाद शरीर को पोषण देंगी और भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान