Friday, November 27, 2026
BREAKING
• भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

सेहत

रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

27 नवंबर, 2026 11:38 AM

बढ़ती भागदौड़ और मानसिक दबाव के बीच तनाव, चिंता तथा नींद से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए आम चुनौती बन गई हैं। ऐसे समय में 'अनुलोम-विलोम' प्राणायाम एक आसान और प्रभावी उपाय है। नियमित अभ्यास से मन को शांति मिलती है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है और शरीर की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है। अनुलोम-विलोम योग का एक प्रमुख प्राणायाम है, जिसमें बारी-बारी से एक नासिका से सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है। इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है और यह तनाव कम करने, मन को शांत करने तथा श्वसन व रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अनुलोम-विलोम (जिसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है) एक धीमी, समान और नियंत्रित वैकल्पिक नासिका श्वसन विधि है, जो मन को शांत करने, तनाव व चिंता घटाने और श्वसन कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक है।


अनुलोम-विलोम एक बहुत ही सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली प्राणायाम है। इसका नियमित अभ्यास श्वास की लय को संतुलित करता है और फेफड़ों को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि खांसी, सांस फूलना, जुकाम, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई सामान्य परेशानियों में इससे काफी राहत मिलती है।
लगातार खांसी अक्सर गले में खराश, बलगम या एलर्जी की वजह से होती है। अनुलोम-विलोम से श्वसन नली की सफाई होती है, बलगम ढीला होकर निकलने में मदद मिलती है और गले की जलन कम होती है। अस्थमा में सांस की नली सिकुड़ जाती है। इस प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सांस की नलियां खुलती हैं और सांस फूलने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।


शुरुआती अभ्यासकर्ता इस बात का खास ध्यान दें कि सांस लेने और छोड़ने की गति धीमी, सहज और समान रखें; जोर या दबाव न डालें। एक-एक करके दोनों नासिकाओं से सांस लेने-छोड़ने से नाक के रास्ते खुलते हैं। नाक बंद होना, छींक आना और सिर भारी लगना कम होता है। नियमित अभ्यास से फेफड़े धूल और प्रदूषण के प्रति ज्यादा सहनशील हो जाते हैं। बार-बार होने वाली छींक और सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून