Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

यूक्रेन से वेनेजुएला तक ट्रंप-स्टारमर का खेल ! रूसी तेल टैंकर रोकने में ब्रिटेन ने दिया अमेरिका का साथ, नॉर्थ अटलांटिक हाई-सी ड्रामा की खुली पोल

08 जनवरी, 2026 09:21 PM

यूक्रेन युद्ध से लेकर वेनेजुएला संकट तक, वैश्विक राजनीति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की जुगलबंदी अब खुलकर सामने आ गई है। नॉर्थ अटलांटिक महासागर में एक रूसी झंडे वाले तेल टैंकर को रोकने की अमेरिकी कार्रवाई में ब्रिटेन ने प्रत्यक्ष सैन्य सहयोग देकर इस “हाई-सी ड्रामा” की पोल खोल दी है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका के अनुरोध पर रॉयल एयर फोर्स (RAF) के निगरानी विमान और रॉयल नेवी का सपोर्ट शिप तैनात किया गया। यह सहयोग उस समय दिया गया, जब अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्रतिबंधों के उल्लंघन के शक में टैंकर को रोका।

रूस के तेल कारोबार पर दबाव बढ़ाते हुए अमेरिका की बड़ी कार्रवाई को ब्रिटेन का सक्रिय समर्थन मिला है। उत्तर अटलांटिक महासागर में अमेरिकी कोस्ट गार्ड द्वारा एक रूसी झंडे वाले तेल टैंकर को रोके जाने के दौरान ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने “एनेबलिंग सपोर्ट” प्रदान किया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में इस संयुक्त ऑपरेशन, यूक्रेन की स्थिति और वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर चर्चा हुई। डाउनिंग स्ट्रीट के बयान के अनुसार, यह कार्रवाई प्रतिबंधों की अवहेलना (sanctions busting) के खिलाफ साझा प्रयासों का हिस्सा थी।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के अनुरोध पर RAF के सर्विलांस विमान और रॉयल नेवी का सपोर्ट शिप RFA Tideforce तैनात किया गया। रक्षा सचिव जॉन हीली ने कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण अनुपालन में की गई और यूके–यूएस रक्षा साझेदारी दुनिया की सबसे गहरी साझेदारियों में से एक है। जब्त किया गया टैंकर ‘बेला 1’, जिसे पहले ‘मैरिनेरा’ कहा जाता था, वेनेजुएला से जुड़ा बताया गया है और उस पर ईरान-विरोधी अमेरिकी प्रतिबंध लागू थे। आरोप है कि जहाज फर्जी झंडा उड़ाकर चल रहा था और पहचान से बचने के लिए समुद्र में अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए थे। जॉन हीली ने कहा कि यह जहाज रूस–ईरान के प्रतिबंध-उल्लंघन नेटवर्क का हिस्सा है, जो मध्य पूर्व से यूक्रेन तक आतंकवाद, संघर्ष और अस्थिरता को बढ़ावा देता है।

उन्होंने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाइयों के चलते रूस की तेल आय अक्टूबर 2024 की तुलना में 27 प्रतिशत तक गिर चुकी है, जो यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद सबसे निचला स्तर है। ब्रिटेन ने साफ किया कि वह समुद्री मार्गों पर बढ़ती ‘शैडो फ्लीट’ गतिविधियों को रोकने के लिए अपने सहयोगियों के साथ सख्त कदम उठाता रहेगा।पश्चिमी देशों का आरोप है कि ऐसे जहाज फर्जी झंडों और गुप्त तरीकों से तेल की तस्करी कर युद्ध और आतंकवाद को फंडिंग करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक टैंकर तक सीमित नहीं है, बल्कि रूस की तेल आय पर सीधा प्रहार और वेनेजुएला जैसे देशों में अमेरिकी दखल की कड़ी का हिस्सा है। यूक्रेन से लेकर वेनेजुएला तक, समुद्रों पर नियंत्रण की यह लड़ाई आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग