Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

यूएन की बैठक में अमरीका-ईरान भिड़े, क्या शुरू होने वाली है सैन्य कार्रवाई?

17 जनवरी, 2026 07:59 PM

ईरान में पिछले 19 दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीकी और ईरानी अधिकारी आमने-सामने आ गए। इस दौरान अमरीका के प्रतिनिधि ने तेहरान के खिलाफ कड़े तेवर दोहराए। अमरीका ने ईरान सरकार के विरोधी गुट के साथ मिलकर सरकार की उस खूनी कार्रवाई की निंदा की, जिसमें देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान कार्यकर्ताओं के अनुसार 2,637 लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र में अमरीका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्रवाई करने वाले व्यक्ति हैं।

लंबी-लंबी बातें करने वाले नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान शासन के नेतृत्व को यह बात पता होनी चाहिए कि अमरीका इस नरसंहार को रोकने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। उन्होंने ईरान के लोगों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि ईरान के लोगों ने इतिहास में कभी भी इतने जोरदार तरीके से आजादी की मांग नहीं की। वहीं सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरान ने अमरीकी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। ईरान के उप राजदूत गुलाम हुसैन दर्जी ने जवाब दिया कि उनका देश टकराव नहीं चाहता, लेकिन अगर अमरीका की ओर से कोई आक्रामक कदम उठाया गया, तो ईरान जवाब देगा। दर्जी ने कहा कि अमरीका गलत जानकारी फैला रहा है और जानबूझकर अशांति को हिंसा की ओर मोड़ रहा है। दर्जी ने चेतावनी दी कि ‘किसी भी तरह की कार्रवाई का निर्णायक और कानूनी जवाब दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि यह धमकी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत दिया गया बयान है।

ईरानी कार्यकर्ताओं ने सुनाई अत्याचारों की दास्तां

बैठक का सबसे भावुक पल तब आया, जब दो ईरानी कार्यकर्ताओं, मसीह अलीनेजाद और अहमद बतेबी ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने इस्लामी गणराज्य द्वारा किए गए अत्याचारों की दास्तां बयां की। अलीनेजाद ने सीधे ईरानी प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे तीन बार मारने की कोशिश की है। मैंने अपने होने वाले हत्यारे को अपनी आंखों से अपने बगीचे में, अपने ब्रूकलिन स्थित घर के सामने देखा है। बातेबी ने बताया कि ईरान की जेलों में पहरेदार किस तरह उनके शरीर पर गहरे घाव करते थे और फिर उन पर नमक डालते थे। उन्होंने सुरक्षा परिषद से कहा कि अगर आपको मुझ पर विश्वास नहीं है, तो मैं अभी अपना शरीर दिखा सकता हूं। बातेबी ने राष्ट्रपति ट्रंप से ईरानी जनता को अकेला न छोडऩे की अपील की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर