Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं: देवजीत सैकिया

27 फ़रवरी, 2026 01:38 PM

चेन्नई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। आईएएनएस से बातचीत में सैकिया ने कहा, "मैं इस मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था।"

सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिंकू से जुड़ी कोई भी अपडेट जल्द दी जाएगी। रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सीएसके प्रबंधन की तरफ से भी शोक संवेदना जताई गई है।
रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई से सुबह 5 बजे निकल गए थे।

रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

रिंकू सिंह के पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा