Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

28 मई, 2026 01:25 PM

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना बहुत बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल, काम का दबाव, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं धीरे-धीरे लोगों की नींद को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में अब कुछ प्राकृतिक उपायों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इन्हीं उपायों में एक नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है रोजमेरी... यह मानसिक शांति, तनाव कम करने और नींद बेहतर बनाने में मदद करती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, रोजमेरी में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग और शरीर पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से रोस्मेरिनिक एसिड, सिनेओल, कैम्फर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर में सूजन कम करने, दिमाग को आराम देने और तनाव घटाने में मदद करते हैं।

रोजमेरी की खुशबू को लेकर कई रिसर्च किए गए हैं। रिसर्च में पाया गया है कि इसकी खुशबू तनाव हार्मोन को कम करने में मदद करती है। जब कोई व्यक्ति सोने से पहले कमरे में रोजमेरी ऑयल की हल्की खुशबू लेता है, तो दिमाग को आराम का संकेत मिलने लगता है। इससे बेचैनी कम होती है और नींद आने में आसानी होती है। कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि रोजमेरी की सुगंध मानसिक थकान को कम करके मन को स्थिर बनाने में मदद करती है।

रोजमेरी की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे बनाने के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में रोजमेरी डाले। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से शांत करने में मदद करते हैं। साथ ही यह पाचन सुधारने और शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक मानी जाती है। रात में हल्की गर्म रोजमेरी चाय पीने से शरीर रिलैक्स महसूस करता है, जिससे गहरी नींद आने की संभावना बढ़ जाती है।

नहाने के दौरान रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल भी मानसिक आराम देने में मदद करता है। गर्म पानी में इसकी कुछ बूंदें मिलाने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। दिनभर की थकान और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसकी खुशबू सांसों के जरिए दिमाग तक पहुंचती है और मन को शांत करने का काम करती है। यही कारण है कि अरोमा थेरेपी के जरिए उपचार में रोजमेरी का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान