Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सेहत

माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह

14 मई, 2026 12:05 PM

विश्व योग दिवस (21 जून) करीब आ रहा है, इस मौके पर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार लोगों को योग से जुड़ने और रोगमुक्त रहने की सलाह दे रहा है। जागरुकता की कड़ी में मंत्रालय आए दिन नए-नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए उससे मिलने वाले फायदे व सावधानी की सलाह भी दे रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किए लेटेस्ट पोस्ट में मंत्रालय ने माइग्रेन की पीड़ा से छुटकारा का समाधान बताया है। मंत्रालय योग को इसका प्राकृतिक और प्रभावी समाधान बताता है। माइग्रेन एक साधारण सिरदर्द से कहीं ज्यादा गंभीर समस्या है। यह तेज दर्द अक्सर सिर के एक तरफ होता है। इसके साथ जी मिचलाना, चक्कर आना, तेज रोशनी और जोर की आवाज से परेशानी भी हो सकती है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों बैठना, गलत मुद्रा में काम करना, अनियमित नींद और लगातार तनाव माइग्रेन को बढ़ावा देते हैं। ये आदतें गर्दन, कंधे और सिर की मांसपेशियों में तनाव पैदा करती हैं, जो धीरे-धीरे माइग्रेन के दौरे को ट्रिगर कर देती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, दवाइयों पर निर्भर रहने की बजाय नियमित योगाभ्यास लंबे समय में इस समस्या को जड़ से नियंत्रित करने में मदद करता है। योगासन को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर की मुद्रा सही होती है, मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं, रक्त संचार बेहतर होता है और मन को गहरी शांति मिलती है। इससे तनाव कम होता है और माइग्रेन की तीव्रता घटती है।

माइग्रेन में फायदेमंद योगासन और प्राणायाम की बात करें तो पवनमुक्तासन, भ्रामरी, मार्जरी आसन समेत कई आसन व प्राणायाम हैं, जिनके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

भुजंगासन या कोबरा आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और गर्दन के तनाव को दूर करता है। पवनमुक्तासन पेट और कमर के तनाव को कम करता है, गैस और अपच से राहत दिलाता है। वहीं, मार्जरी आसन गर्दन और पीठ की अकड़न दूर करता है। ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारता है और एकाग्रता बढ़ाता है। भ्रामरी प्राणायाम मन को शांत कर तनाव से होने वाले सिरदर्द में तुरंत राहत देता है और शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक देता है और माइग्रेन के गर्मी से जुड़े ट्रिगर्स को नियंत्रित करता है।

इन आसनों को रोजाना सुबह या शाम के समय शांत वातावरण में 15-20 मिनट अभ्यास करने से धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दिखने लगते हैं। शुरुआत में किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में अभ्यास करना बेहतर होता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर