Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

गर्मी में थकान और तनाव भगाएगी ये चाय, तन-मन को रखेगी शीतल

14 मई, 2026 12:00 PM

देश भर के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ती गर्मी शारीरिक व मानसिक कई समस्याओं की वजह बनती जा रही है। थकान और तनाव के साथ ही पाचन से संबंधित समस्याएं आम बात है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को गुड़हल की चाय के सेवन की सलाह देता है, जो बेहतरीन प्राकृतिक उपाय साबित हो सकती है।

सुंदर लाल रंग के गुड़हल फूल से बनी चाय न सिर्फ तन-मन को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव करती है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी गुड़हल की चाय को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताता है। गुड़हल का फूल देवी-देवताओं को प्रिय होता है। वहीं, इसके औषधीय गुण प्राचीन आयुर्वेद में भी बताए गए हैं। गर्मियों में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और तनाव का स्तर ऊंचा रहता है, तब गुड़हल की चाय पीना बहुत राहत देता है। यह चाय शरीर को ठंडक पहुंचाती है और मन को शांत रखती है।

गुड़हल की चाय के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह चाय बहुत उपयोगी है। यह रक्त वाहिकाओं को आराम देती है और प्राकृतिक रूप से ब्लड प्रेशर को कम करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह वजन घटाने में भी कारगर है, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी व नमक निकालने में सहायक होती है। कम कैलोरी होने के कारण डाइटिंग करने वालों के लिए यह आदर्श पेय है।

इसके सााथ ही गुड़हल की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाती है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है। साथ ही लिवर और इम्युनिटी के लिए भी बेहतर है। चाय लीवर को स्वस्थ रखती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है।

गुड़हल की चाय बनाना बहुत आसान है। सूखे गुड़हल के फूलों को गर्म पानी में 5-7 मिनट उबालकर या भिगोकर पी सकते हैं। स्वाद के अनुसार चाय में शहद या थोड़ा नींबू मिलाया जा सकता है। दिन में 1-2 कप पीना पर्याप्त है। हालांकि, इसका सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाओं, कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों और कुछ दवाइयां लेने वाले मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान