Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा ये संकेत? लिवर से हो सकता है कनेक्शन, ऐसे करें बचाव

14 मई, 2026 11:55 AM

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग दिन भर थकान, कम ऊर्जा और कमजोरी महसूस करते रहते हैं। इन्हें सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसे नजरअंदाज न करने की सलाह देते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, यह लिवर की समस्या का संकेत भी हो सकता है। लिवर हमारे शरीर का प्राकृतिक डिटॉक्स सिस्टम है, जो शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर हमें स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता तो थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

लिवर स्वस्थ रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। डॉक्टरों का सुझाव है कि अगर थकान लगातार बनी रहती है तो ब्लड टेस्ट करवाकर लिवर फंक्शन जांच जरूर कराएं। समय रहते छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप लिवर संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

लिवर शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है, पोषक तत्वों को स्टोर करता है, शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और इम्युनिटी को भी मजबूत रखता है। जब लिवर पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है तो उसकी कार्यक्षमता घट जाती है, जिससे पूरे शरीर में थकान महसूस होती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सुबह उठते ही थके हुए महसूस करते हैं, छोटे-छोटे कामों में भी सांस फूलती है या दिन में बार-बार ऊर्जा कम पड़ती है, तो इसे हल्के में न लें। यह लिवर से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सपर्ट आसान उपाय सुझाते हैं- लिवर को हेल्दी रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लें, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें ज्यादा खाएं। चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड से बचें। पर्याप्त पानी पिएं, रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना लिवर के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही नियमित व्यायाम करें, रोज 30-45 मिनट की वॉकिंग, योग या कोई भी व्यायाम लिवर को सक्रिय रखता है।

साथ ही, जंक फूड और नशे से दूरी बनाएं, फास्ट फूड, तला-भुना खाना और शराब का सेवन लिवर के लिए बेहद हानिकारक है। इनसे पूरी तरह परहेज करें। साथ ही स्वस्थ आदतें अपनाएं जैसे रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें। तनाव कम रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान