Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी' प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं' 'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते' 'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव 'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की नई प्लानिंग, होर्मुज को हाईवे की तरह बनाने के लिए ओमान से कर रहा बातचीत

बाज़ार

महिला उद्यमियों को ZED सर्टिफिकेशन पर 100% सब्सिडी, 6.7 लाख से अधिक MSMEs को मिला लाभ

04 अगस्त, 2026 01:47 PM

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय गुणवत्ता आधारित और पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए MSME Sustainable (Zero Defect, Zero Effect-ZED) Certification Scheme को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। योजना के तहत महिला स्वामित्व वाले MSMEs को ZED सर्टिफिकेशन के लिए 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, जिससे उनके लिए प्रमाणन की लागत पूरी तरह समाप्त हो गई है।

सरकार ने यह सुविधा 11 नवंबर 2023 से लागू की है, ताकि महिला उद्यमी गुणवत्ता, उत्पादकता, सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को अपनाकर अपने कारोबार को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकें।

MSME मंत्रालय के अनुसार, ZED योजना का उद्देश्य उद्योगों को ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ सिद्धांत के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना MSMEs को तकनीक उन्नयन, उत्पादन प्रक्रिया में सुधार और टिकाऊ विनिर्माण अपनाने में भी मदद करती है।

योजना के तहत MSMEs को ब्रॉन्ज, सिल्वर और गोल्ड श्रेणियों में प्रमाणन दिया जाता है। पात्र इकाइयों को परीक्षण, सिस्टम और उत्पाद प्रमाणन पर 75 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता (अधिकतम 50,000 रुपये), हैंडहोल्डिंग और कंसल्टेंसी के लिए 2 लाख रुपये तक, तथा प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ तकनीक अपनाने के लिए 3 लाख रुपये तक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

सरकार के अनुसार, 7 जुलाई 2026 तक करीब 9.49 लाख MSMEs इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 6.67 लाख से अधिक ब्रॉन्ज, 6,700 सिल्वर और 4,800 गोल्ड ZED सर्टिफिकेशन जारी किए गए हैं। योजना के तहत अब तक 913 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा चुकी है।

योजना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी औद्योगिक नीतियों में ZED को शामिल कर प्रमाणित MSMEs के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन की व्यवस्था की है। वहीं, 19 वित्तीय संस्थान ZED प्रमाणित इकाइयों को प्रोसेसिंग शुल्क और ब्याज दरों में रियायत जैसी सुविधाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त करना आसान हो रहा है।

MSME मंत्रालय ने दो सफलता की कहानियां भी साझा की हैं। महाराष्ट्र के नासिक स्थित फाइनेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने ZED सिल्वर सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के बाद खराब गुणवत्ता से होने वाली लागत (COPQ) में 11 प्रतिशत, रीवर्क में 10 प्रतिशत और उत्पाद दोषों में 1 प्रतिशत की कमी दर्ज की। वहीं, पंजाब के जालंधर स्थित कॉन्सेप्ट क्लोदिंग प्राइवेट लिमिटेड ने ZED अपनाने के बाद कार्यस्थल दुर्घटनाओं में 80 प्रतिशत, रीवर्क में 7.4 प्रतिशत और रिजेक्शन में 4 प्रतिशत की कमी हासिल की।

सरकार का मानना है कि ZED सर्टिफिकेशन गुणवत्ता, संसाधनों के कुशल उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देकर भारतीय MSMEs की घरेलू और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत करेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

हजारों यूजर्स का व्हाट्सएप अचानक हुआ बंद, मेटा बोला-रिव्यू में है अकाउंट

हजारों यूजर्स का व्हाट्सएप अचानक हुआ बंद, मेटा बोला-रिव्यू में है अकाउंट

डाबर के भ्रामक दावे वाले कई उत्पादों की बिक्री पर रोक, शेयर करीब 3 प्रतिशत फिसला

डाबर के भ्रामक दावे वाले कई उत्पादों की बिक्री पर रोक, शेयर करीब 3 प्रतिशत फिसला

‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% प्योर’ दावों पर FSSAI की रोक, डाबर को नोटिस

‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% प्योर’ दावों पर FSSAI की रोक, डाबर को नोटिस

सरकार के हिस्सेदारी बेचने के ऐलान से LIC के शेयरों में बड़ी गिरावट

सरकार के हिस्सेदारी बेचने के ऐलान से LIC के शेयरों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी में लौटी चमक, मंगलवार को दोनों धातुओं में जोरदार तेजी

सोना-चांदी में लौटी चमक, मंगलवार को दोनों धातुओं में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की मिली-जुली शुरुआत

ग्लोबल संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की मिली-जुली शुरुआत

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर, मांग मजबूत

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर, मांग मजबूत

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें क्या है आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें क्या है आज का भाव

आरबीआई की तीन दिवसीय MPC बैठक आज से शुरू, रेपो रेट पर टिकी सबकी निगाहें

आरबीआई की तीन दिवसीय MPC बैठक आज से शुरू, रेपो रेट पर टिकी सबकी निगाहें