Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 26 कैडेटों का एन.डी.ए. के लिए चयन; 10 कैडेटों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-100 में हासिल किया स्थान

12 अप्रैल, 2025 06:43 PM

चंडीगढ़: एस.ए.एस. नगर (मोहाली) स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 26 और कैडेटों ने जून 2025 से आरंभ होने वाले नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.)-154 कोर्स हेतु यूपीएससी ऑल इंडिया मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। पटियाला से कैडेट आर्यन सोफत ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि संस्थान के 10 कैडेटों ने टॉप-100 में स्थान पाया है।

उल्लेखनीय है कि संस्थान के 34 कैडेटों ने एन.डी.ए.-154 कोर्स की लिखित परीक्षा पास की थी, जिनमें से 26 कैडेटों ने एस.एस.बी. भी सफलतापूर्वक पास कर लिया है। अब ये कैडेट अपने जॉइनिंग लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आर्यन सोफत के अतिरिक्त, मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य 25 कैडेटों में अनहद सिंह खातूमरिया, मोहनप्रीत सिंह, अरमानवीर सिंह अधी, भास्कर जैन, मनजोत सिंह, निमित सोनी, हरकंवल सिंह, उदयबीर सिंह नंदा, प्रजवीर सिंह, अदित्या मिश्रा, रणबीर सिंह, ईश्मीत सिंह, ईशान शर्मा, समरवीर सिंह हीर, बलराज सिंह हीरा, अभय प्रताप सिंह ढिल्लों, भुवन धीमान, हरमनप्रीत सिंह, साहिब सिंह ढालीवाल, दिवांशु संधू (सभी 13वें कोर्स से) और भाविक कांसल,  गुरवंशबीर सिंह, ओजस गैंत, शिवेन तायल और गगनदीप सिंह (सभी 12वें कोर्स से) शामिल हैं।

कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। उन्होंने कैडेटों को उनके प्रशिक्षण और करियर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

श्री अरोड़ा ने कैडेट गुंजोत सिंह (संस्थान के 7वें कोर्स से) और कैडेट आर्यन दत्त (8वें कोर्स से) को शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) 64वें कोर्स के लिए चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (ओ.टी.ए.) में चयनित होने पर भी बधाई दी। कैडेट गुंजोत पटियाला जिले से संबंधित हैं और उनके पिता थापर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं, जबकि कैडेट आर्यन दत्त एस.ए.एस. नगर जिले से हैं और उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कहा कि जून 2025 में शुरू होने वाले एन.डी.ए.-154 कोर्स में संस्थान के सर्वाधिक कैडेट चयनित हुए हैं। संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक कुल 255 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकैडमियों में शामिल हुए हैं और संस्थान के 170 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अफसर बन चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां