Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

मर्जी से शारीरिक संबंध बनाने वाले कपल पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला...

21 जनवरी, 2026 12:57 PM

अक्सर प्रेम संबंधों के टूटने के बाद 'शादी के झूठे वादे' का सहारा लेकर दर्ज कराए जाने वाले मुकदमों पर पटना उच्च न्यायालय ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी स्पष्टीकरण दिया है। जस्टिस सोनी श्रीवास्तव की एकल पीठ ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि दो बालिग अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो उसे बाद में दुष्कर्म (धारा 376) की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता, भले ही उनकी शादी न हो पाई हो।

भागलपुर के मोहम्मद सैफ अंसारी के मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने निचली अदालतों की कार्यप्रणाली पर भी तीखी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि निचली अदालतों को किसी Post Office की तरह काम नहीं करना चाहिए, जो सिर्फ कागजों को आगे बढ़ाए। आरोप तय करते समय जज का दायित्व है कि वह यह देखे कि क्या वाकई कोई अपराध हुआ है या मामला केवल आपसी सहमति के रिश्ते का है जो आगे नहीं बढ़ सका।

वादाखिलाफी बनाम मजबूरी
हाईकोर्ट ने इस फैसले में 'झूठे वादे' और 'परिस्थितिवश शादी न हो पाने' के बीच के बारीक अंतर को समझाया है। कोर्ट के अनुसार, यदि शादी का इरादा शुरुआत से ही धोखा देने का हो, तभी वह अपराध की श्रेणी में आ सकता है। लेकिन, अगर दो लोग एक साल तक आपसी रजामंदी से साथ रहते हैं और बाद में किन्हीं कारणों से विवाह संपन्न नहीं हो पाता, तो इसे 'आपराधिक रंग' देना न्यायसंगत नहीं है।

इस केस में पीड़िता ने दावा किया था कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर एक वर्ष तक संबंध बनाए। बचाव पक्ष ने दलील दी कि दोनों पक्ष वयस्क थे और उनके बीच का जुड़ाव पूरी तरह स्वेच्छा से था। उच्च न्यायालय ने बचाव पक्ष के तर्कों को सही मानते हुए भागलपुर सत्र न्यायालय के उस पुराने आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की बात कही गई थी।

कानून का दुरुपयोग रोकने की कोशिश
जस्टिस श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट के नजीर बन चुके फैसलों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि सहमति से बने रिश्तों के विफल होने पर उसे बलात्कार की धारा 376 के तहत दर्ज करना कानून का दुरुपयोग है। यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक ढाल का काम करेगा जहां प्रेम संबंधों के टूटने को कानूनी प्रतिशोध में बदल दिया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन