Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

मई में हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बिक्री में दर्ज की मजबूत बढ़त, घरेलू मांग बनी रही मजबूत

01 जून, 2026 05:09 PM

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मई में भी बिक्री के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने घरेलू बाजार में मजबूत मांग के दम पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की।

एचएमआईएल ने मई में घरेलू बाजार में 47,837 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने 13,300 वाहनों का निर्यात भी किया, जिसके साथ उसकी कुल बिक्री 61,137 यूनिट रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई में निर्यात सहित कुल 99,636 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) सेगमेंट में एमएंडएम ने घरेलू बाजार में 58,021 वाहन बेचे, जो एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, निर्यात सहित कंपनी की कुल यूटिलिटी व्हीकल बिक्री 59,573 यूनिट रही। मई के दौरान कंपनी की घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री 24,079 यूनिट रही, जिसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार, मई में उसके निर्यात में सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 5,000 यूनिट तक पहुंच गया।

एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। हालांकि, कुछ सप्लायरों के यहां श्रमिकों की कमी के कारण आपूर्ति शृंखला से जुड़ी चुनौतियां अभी भी बाधा बनी हुई हैं।

ताजा बिक्री आंकड़े बताते हैं कि आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों के बावजूद घरेलू बाजार में खासकर एसयूवी और यूटिलिटी व्हीकल की मजबूत मांग ऑटोमोबाइल कंपनियों की वृद्धि को समर्थन दे रही है।

इन आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई। एनएसई पर शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1.48 प्रतिशत तक गिरकर 1,900.60 रुपए के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गए। शेयर ने एक्सचेंज पर 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 2,890 रुपए और न्यूनतम स्तर 1,658 रुपए दर्ज किया है।

इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी एनएसई पर 1.9 प्रतिशत गिरकर 2,982.50 रुपए के इंट्राडे लो तक पहुंच गए। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 3,839.90 रुपए और न्यूनतम स्तर 2,896.00 रुपए है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह