Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, मेटल में बिकवाली • लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर • भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप • सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता • 'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे • 'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी • 'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया • भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य • सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, मेटल में बिकवाली

18 नवंबर, 2026 01:20 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 95 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,436 और निफ्टी 42 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,345 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स गेनर्स थे। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया हरे निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 177 अंक या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,552 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,405 पर था।

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और भारती एयरटेल लूजर्स थे। टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, बीईएल, एचयूएल, इंडिगो, इन्फोसिस, आईटीसी, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और इटरनल लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। टोक्यो, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जानकारों ने कहा कि नवंबर में अब तक निफ्टी में 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेज उछाल के बाद, बाजार में कभी भी मामूली गिरावट आ सकती है। हालांकि, ऐसी गिरावट पर खरीदारी होने की संभावना है, क्योंकि अभी बाजार में तेजी लाने वालों निवेशकों का दबदबा है। सबसे अहम बात यह है कि भारतीय कंपनियों की कमाई में तेजी ने बाजार को मजबूत बनाए रखा। इस तेजी को आगे बढ़ाने वाले तीन मजबूत शेयर - आरआईएल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक - का निफ्टी में कुल वेटेज 27.6 प्रतिशत है। इन तीनों कंपनियों के फंडामेंटल्स में सुधार हो रहा है, जो निफ्टी के लिए एक अच्छा संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) निवेश के रुख में आया बड़ा बदलाव (अब तक 94,450 करोड़ रुपए की खरीदारी) रुपए को मजबूत करके डॉलर के मुकाबले लगभग 93.50 के स्तर पर ले आया है। इससे और ज्यादा विदेशी निवेश आ रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी

मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स

मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स

टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन

टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा