Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

29 जुलाई, 2026 03:10 PM

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 729 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,187 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 236 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,598 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185 पर था।

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

जानकारों ने कहा कि निफ्टी में सही कीमत वाले शेयरों की मदद से, मार्केट का मौजूदा सीमित दायरे वाला ट्रेंड ऊपर की ओर टूट सकता है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर खरीदारी के लिए कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड और मॉनसून की प्रगति के बारे में साफ जानकारी की जरूरत है। दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,664.16 करोड़ रुपए का निवेश भारतीय इक्विटी बाजार में किया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट

होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट

बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

आईटीआर फाइलिंग: अब तक 4.7 करोड़ लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

आईटीआर फाइलिंग: अब तक 4.7 करोड़ लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार

एफसीएनआर (बी) जमा में रिकॉर्ड उछाल, महज 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को किया पार : एसबीआई रिपोर्ट

एफसीएनआर (बी) जमा में रिकॉर्ड उछाल, महज 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को किया पार : एसबीआई रिपोर्ट

अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, वैश्विक बाजार में कीमतें 5% तक लुढ़कीं

अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, वैश्विक बाजार में कीमतें 5% तक लुढ़कीं

छोटे शहरों के MSME को मिलेगा ‘कॉरपोरेट मित्र’ का साथ, सरकार ने शुरू की नई पहल

छोटे शहरों के MSME को मिलेगा ‘कॉरपोरेट मित्र’ का साथ, सरकार ने शुरू की नई पहल

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, डॉलर कमजोर पड़ते ही चमकी कीमती धातुएं

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, डॉलर कमजोर पड़ते ही चमकी कीमती धातुएं

वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला

वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला