Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, आईटी शेयर में रही बिकवाली

19 जून, 2026 05:07 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक या 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 और निफ्टी 154.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 पर था।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। इसके चलते निफ्टी आईटी 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में बंद हुए।

दूसरी तरफ, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में बंद हुआ।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 138.05 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,517.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.85 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,784.45 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, आईटीसी, सन फार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इंडिगो गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीईएल लूजर्स थे।

जानकारों ने कहा कि हाल की रैली के बाद इक्विटी मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के अचानक रद्द होने से निवेशकों का उत्साह कम हो गया। आज आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई, जिसकी वजह एक्सेंचर का कमजोर आउटलुक था, इससे डिजिटल खर्च को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल, निवेशक सावधानी बरत रहे और शांति समझौते के बारे में और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।

 

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह