Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की 'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर

08 सितंबर, 2026 12:17 PM

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 332 अंक या 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,800 और निफ्टी 86 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,692 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में दबाव रियल्टी और आईटी शेयरों में देखा जा रहा था। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसयू बैंक भी लाल निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,067 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,688 पर था।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एमएंडएम, सन फार्मा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एलएंडटी और एसबीआई लूजर्स थे। बीईएल, इटरनल, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा गया। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार सोमवार को लेबर डे की छुट्टी के कारण बंद थे।

अब लगातार पांचवें हफ्ते से धीरे-धीरे लेकिन लगातार गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, आईटी शेयरों में बिकवाली, इस महीने फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और तेजी से बढ़ते आईपीओ बाजार (जो काफी पैसा खींच रहा है) ने बाजार में इस धीमी गिरावट में योगदान दिया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर