Monday, March 23, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी

फीचर

भारतीय रेलवे अपने मिशन शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है

13 मार्च, 2023 04:39 PM

भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे बनने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। यह 2030 से पहले "नेट शून्‍य कार्बन उत्सर्जक" बनने की ओर अग्रसर है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में रेलवे का विद्युतीकरण पूरा होने के बादभारतीय रेलवे ने एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। भारतीय रेलवे ने उत्तराखंड में भी विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया है।

उत्तराखंड का मौजूदा ब्रॉड गेज नेटवर्क 347 रूट किलोमीटर हैजिसका शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। इसके परिणामस्वरूप ढुलाई की लागत लगभग 2.5 गुणा कम हो गई है। इसके अलावा ढुलाई क्षमता में बढोत्तरीबढ़ी हुई अनुभागीय क्षमताविद्युत लोको के परिचालन और रखरखाव लागत में कमीआयातित कच्चे तेल पर कम निर्भरता से ऊर्जा कुशल और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन के कारण विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

उत्तराखंड राज्य का क्षेत्र उत्तर और उत्तर पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। उत्तराखंड के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन-  देहरादूनहरिद्वाररुड़कीऋषिकेशकाठगोदामटनकपुर है। इनमें से कुछ का धार्मिक महत्व है तो कुछ पर्यटकों के आकर्षण के स्‍थल हैं। बद्रीनाथकेदारनाथयमुनोत्रीगंगोत्रीहेमकुंड साहिबमसूरीनैनीतालजिम कार्बेट और हरिद्वार ऐसे ही कुछ नाम हैं। काठगोदाम स्टेशन लगभग 7 लाख यात्रियों के वार्षिक आगमन के कारण एक महत्वपूर्ण स्टेशन हैजो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक समापन स्‍टेशन के रूप में एक कार्य करता है। इस स्टेशन पर पहली ट्रेन 24 अप्रैल, 1884 को पहुंची थी।

उत्तराखंड राज्य की कुछ प्रतिष्ठित ट्रेनें इस प्रकार हैं: नंदा देवी, हरिद्वार एक्सप्रेसमसूरी एक्सप्रेसउत्कल एक्सप्रेसकुमाऊं एक्सप्रेसदून एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस। ये रेलगाडि़यां राज्य के विभिन्न हिस्सों और भारत के अन्य प्रमुख शहरों से सुविधाजनक कनेक्टिविटी उपलब्‍ध कराती हैंजिससे राज्य के पर्यटन व्यवसाय को बहुत मदद मिलती है।

इसके अलावा, ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तकएक नई लाइन का कार्य निर्माणाधीन हैजो भारतीय रेलवे की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि होगीइससे चार धाम तीर्थ यात्रा मार्ग भारतीय रेलवे की सर्किट में आ जाएगा। रेलवे की शत-प्रतिशत विद्युतीकृत नेटवर्क की नीति के अनुरूप इस रेल मार्ग को विद्युतीकरण के साथ मंजूरी दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया