Saturday, December 13, 2025
BREAKING
Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी ‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!' Dharmendra Prayer Meet: आंखों में सूनापन और आंसू लिए अपने धर्मेंद्र की तस्वीर को निहारती दिखीं हेमा मालिनी, देखें भावुक करने वाली तस्वीरें Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

राष्ट्रीय

भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

05 मई, 2025 12:37 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दो न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर देश में प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ अपनाए गए आक्रामक रवैये का हिस्सा है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक्स अकाउंट्स पर भी भारत में रोक

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर कार्रवाई के तहत इससे पहले भारत ने पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट्स पर भी भारत में रोक लगाई थी। ख्वाजा आसिफ भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और परमाणु हमले की धमकी देने के लिए चर्चा में थे।

कई पाकिस्तानी प्रमुख यूट्यूब चैनलों पर बैन

इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कई प्रमुख यूट्यूब चैनलों, जैसे डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, और क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी प्रतिबंधित किया है।

इन प्लेटफॉर्म्स पर भारत विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप

सरकार की ये कार्रवाइयां भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा हैं। सरकार का कहना है कि पाकिस्तान से संचालित आतंकी गतिविधियां और भारत विरोधी प्रचार देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भारत विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप है, जिसके चलते इन पर प्रतिबंध लगाया गया।

आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तल्खी आई है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की रणनीति अपनाई है। भारत की ये कार्रवाइयां पाकिस्तान को साफ संदेश देती हैं कि आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) ने ली थी, हालांकि बाद में उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया।

वहीं, इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं स्थगित करना शामिल है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी

Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन

Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन

IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब

IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब

Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी

Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!'

Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!'

Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI 300 के पार, सांस लेना अब भी मुश्किल

Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI 300 के पार, सांस लेना अब भी मुश्किल

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस