Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

भारत विकास परिषद ईस्ट 2 ने प्रॉस्टेट कैंसर जागरूकता सत्र एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया

25 दिसंबर, 2024 04:35 PM

चंडीगढ़, : भारत विकास परिषद ईस्ट 2 द्वारा वन वे फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर 20 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर धर्मशाला में प्रॉस्टेट कैंसर जागरूकता पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड शिविर का भी सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर संतोष कुमार ने प्रॉस्टेट कैंसर के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। इस दौरान आयोजन में आए लोगों ने डॉक्टर व उनकी टीम से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, जिसमें यूरोफ्लोमेट्री और पीएसए जैसे प्रमुख टेस्ट शामिल थे। शिविर में मरीजों को मुफ्त यूरो मेडिसिन वितरित की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए । इस पहल से नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगा ।

इस अवसर पर डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रॉस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत विकास परिषद ईस्ट टू के प्रधान हरिबिलास गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस शिविर के माध्यम से हमने न केवल लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी, बल्कि उनकी स्वास्थ्य जांच कर यह सुनिश्चित किया कि वे प्रारंभिक चरण में इसका निदान करवा सकें।

उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने की यह पहल विशेष रूप से नागरिकों के लिए है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई न हो। हम वन वे फाउंडेशन और पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में हमारा साथ दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। हरिबिलास गुप्ता ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास ही इस आयोजन की सफलता का आधार है।

इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद प्रान्त सेवा प्रमुख अनिल कौशल, कोऑर्डिनेटर नवनीत गौड़ , ईस्ट 2 की सचिव निधि गुप्ता, वित्त सचिव शिवानी, महिला प्रमुख मीनू कौशल, संस्कार प्रमुख रीनू मेहंदीरत्ता व अन्य सदस्यों में ओपी डबला, अनुपम मेहंदीरता, सुकांत अबरोल, अशोक गोयल, रघुविंदर यादव, परवेश गुप्ता और रमेश बत्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने डॉक्टर से प्रश्न पूछे,जिसका डॉक्टर ने संतोषजनक जवाब दिया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका