Saturday, December 13, 2025
BREAKING
Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी ‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!' Dharmendra Prayer Meet: आंखों में सूनापन और आंसू लिए अपने धर्मेंद्र की तस्वीर को निहारती दिखीं हेमा मालिनी, देखें भावुक करने वाली तस्वीरें Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

राष्ट्रीय

भारत-पाक तनाव : सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मिजोरम में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

12 मई, 2025 04:40 PM

भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रविवार को मिजोरम में ईसाइयों, हिंदुओं और मुसलमानों ने अलग-अलग प्रार्थनाएं कीं।मिजोरम सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मिजोरम के सभी चर्चों, मंदिरों और मस्जिदों में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की और भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता और उनके सर्वांगीण कल्याण की कामना की।

पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की एकजुटता बैठक और सभाएं आयोजित की गईं

म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा से सटे मिजोरम में ईसाइयों की बहुलता है, लेकिन राज्य में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोग भी काफी संख्या में रहते हैं। इस बीच, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की एकजुटता बैठक और सभाएं आयोजित की गईं।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र, उसके नागरिकों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लगे भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर कर्मियों के लिए प्रार्थना करना था

इससे पहले, शनिवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने राजभवन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया था। इस पवित्र सभा में शांति, एकजुटता और राष्ट्रीय सद्भाव की एकीकृत भावना के साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और अनुयायी एक साथ आए। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र, उसके नागरिकों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लगे भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर कर्मियों की भलाई के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था।

मुख्यमंत्री सरमा ने सशस्त्र बलों की निःस्वार्थ सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सरमा ने सशस्त्र बलों की निःस्वार्थ सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया, और इस अभियान के दौरान उनके मनोबल को बनाए रखने के लिए प्रार्थनाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए, ताकि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अधिक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की जा सके।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शनिवार को संयुक्त रूप से एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय नेतृत्व तथा राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ एकजुटता व्यक्त की

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शनिवार को संयुक्त रूप से एक आपातकालीन बैठक बुलाई। साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय नेतृत्व तथा राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ एकजुटता व्यक्त की। बैठक में एक प्रस्ताव में कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने राष्ट्रीय रक्षा के दृढ़ संकल्प के तहत देश की संप्रभुता एवं सुरक्षा को कायम रखते हुए पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को निष्प्रभावी करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया है।

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सामूहिक समर्थन व्यक्त किया

उन्होंने कहा, “नागालैंड के लोग, भारत के गौरवशाली नागरिक के रूप में, राष्ट्र की एकता, क्षेत्रीय अखंडता तथा हमारे सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों के प्रति अपने समर्थन में अडिग हैं।” मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की और पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बीच भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सामूहिक समर्थन व्यक्त किया। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने मौजूदा स्थिति से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चतुर और दूरदर्शी नेतृत्व की एकमत से सराहना की।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी

Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन

Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन

IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब

IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब

Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी

Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!'

Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!'

Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI 300 के पार, सांस लेना अब भी मुश्किल

Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI 300 के पार, सांस लेना अब भी मुश्किल

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस