Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

25 अक्टूबर, 2026 07:55 PM

डेराबस्सी : डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर NH-152 के भांखरपुर जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम में हो रही देरी का गंभीर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विधायक रंधावा ने पत्र में कहा कि दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और यात्री गुजरते हैं। भांखरपुर जंक्शन पर बन रहा फ्लाईओवर यातायात को सुचारू बनाने, ट्रैफिक की समस्या कम करने और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को घटाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित होने के कारण आम लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में देरी के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा, निर्माणाधीन सड़क पर यातायात की सुरक्षा भी एक गंभीर मुद्दा है।

विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि इस परियोजना में देरी के कारणों की जांच करवाई जाए और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति एवं प्रगति रिपोर्ट तलब की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी करने के साथ-साथ परियोजना को पूरा करने के लिए नई समय-सीमा निर्धारित करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। इसलिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बिना किसी और अनावश्यक देरी के पूरा किया जाना चाहिए, ताकि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों सहित इस हाईवे का उपयोग करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

विधायक रंधावा ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री इस जनहित के महत्वपूर्ण मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ