Friday, November 20, 2026
BREAKING
• भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना • 2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां • पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक • पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा • पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा • भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

पंजाब

भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस

20 नवंबर, 2026 07:49 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की सरकारी स्कूल शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से जहां शिक्षण कार्यों को मजबूती मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहायता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा चंडीगढ़ में मास्टर कैडर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान की। इस बैठक में जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने यूनियन के प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

यूनियन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षा प्रणाली के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी जायज मुद्दों का समाधान नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा।

राज्य सरकार की रोजगार सृजन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक युवाओं को 71,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने और सार्वजनिक संस्थानों को लगातार मजबूत बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पूरी तरह दृढ़ है।”

उन्होंने कहा, “मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती से सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्यों को बड़ी मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक सहायता और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त शिक्षण स्टाफ का होना बेहद जरूरी है।”

राज्य की प्रमुख पहल ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत इस भर्ती अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, बेहतर शिक्षण परिणामों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करके सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना भी इसी बदलाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार संस्थागत सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मास्टर कैडर शिक्षकों की प्रस्तावित भर्ती पर्याप्त शिक्षण स्टाफ सुनिश्चित करके और पंजाब की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाकर इस सोच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी