Friday, November 20, 2026
BREAKING
• पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक • पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा • पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा • भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा • N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान • Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना • पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

पंजाब

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

20 नवंबर, 2026 07:48 PM

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज बताया कि ये शिविर ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027’ के दौरान मतदाताओं को विभिन्न चुनाव संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये शिविर मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, ताकि वे ‘प्रारूप मतदाता सूची’ में अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें तथा नए पंजीकरण, विवरण में सुधार या अन्य संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन जमा करवा सकें।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि एसएसआर 2027 के तहत नए पंजीकरण के लिए पात्रता की तिथि 1 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है। कोई भी नागरिक, जो इस तिथि को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, वह ‘फॉर्म नंबर 6’ भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन करने का पात्र है।

एसएसआर के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती मित्रा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की प्रक्रिया 11 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा तथा ‘अंतिम मतदाता सूची’ 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से उन युवा नागरिकों से आगे आने और मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया, जो 1 जनवरी, 2027 को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समावेशी लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होना आवश्यक है और कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की