Friday, November 20, 2026
BREAKING
• भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना • 2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां • पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक • पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा • पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा • भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

पंजाब

पी.एस.एफ.सी. द्वारा कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विचार-विमर्श; विशेषज्ञों ने संभावनाओं और चुनौतियों पर की चर्चा

20 नवंबर, 2026 07:56 PM

चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट फार्मर्स एंड फार्म वर्कर्स कमीशन (पी.एस.एफ.सी.) द्वारा आज मोहाली स्थित कलक्ट भवन में आई.आई.टी. रोपड़ और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एन.आई.सी.), पंजाब के सहयोग से ‘कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: जोखिम प्रबंधन और अवसरों का उपयोग’ विषय पर विचार-गोष्टी आयोजित की गई।

इस विचार-गोष्टी को संबोधित करते हुए पी.एस.एफ.सी. के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह ने कृषि लागत कम करने और खेती का मुनाफा बढ़ाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कृषि मजदूरों के रोजगार पर ए.आई. के संभावित प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने जोर दिया कि ए.आई. तकनीकों को सार्वजनिक संस्थानों या सहकारी समितियों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए, ताकि कॉरपोरेट संस्थाओं के बजाय किसानों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. हरविंदर सिंह धालीवाल ने पंजाब की कृषि विविधीकरण रणनीति के हिस्से के रूप में अधिक मूल्य वाली बागवानी फसलों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ए.आई. खेती के बेहतर तौर-तरीकों और उचित निर्णय लेने की प्रक्रिया में क्रांतिकारी भूमिका निभा सकता है। पी.एस.एफ.सी. ने कृषि विकास और किसान कल्याण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।

आई.आई.टी. रोपड़ के ‘ANNAM.AI’ के निदेशक डॉ. पुष्पिंदर पाल सिंह ने संस्थान द्वारा विकसित ए.आई. आधारित वेब प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी। यह प्लेटफॉर्म किसानों के सवालों और खेत स्तर की समस्याओं का तुरंत समाधान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

विशेषज्ञों ने कृषि उत्पादकता, संसाधनों के कुशल उपयोग, जलवायु अनुकूलता और किसान परामर्श सेवाओं को बेहतर बनाने में ए.आई. अनुप्रयोगों के महत्व पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही डेटा गोपनीयता, एल्गोरिदम आधारित पक्षपात, साइबर सुरक्षा और किसान-केंद्रित शासन से संबंधित चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

विचार-गोष्टी में एन.आई.सी. पंजाब, शिक्षाविदों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण एवं जानकारीपूर्ण विचार साझा किए। इस दौरान सरकारी विभागों, कृषि-तकनीकी उद्यमों, किसान संगठनों, नागरिक समाज संस्थाओं और किसान समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

यह कार्यक्रम डॉ. रणजोध सिंह बैंस के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी