सिरसा, (सतीश बंसल) हिसार रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर द्वारा सेवाकेन्द्र के बाहर मुख्य सड़क पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद के चेयरमैन श्री वीर शान्ति स्वरुप जी ने अपनी धर्म पत्नी सहित बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण मानवता के हित में बहुत सराहनीय प्रयास है क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आजकल पर्यावरण में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है जिससे आम जन जीवन बहुत प्रभावित हो रहा है। इसका मुख्य कारण धरती पर पेड़ पौधों की संख्या में हो रही गिरावट है। इसलिए मानवता की रक्षा के लिए संस्था द्वारा जो भी प्रयास किए जा रहे हैं वो अति सराहनीय है।
आनन्द सरोवर सर्कल की निदेशिका राजयोगिनी बिन्दू बहन जी ने इस मौके पौधारोपण किया और तत्पश्चात अपने सन्देश मे ंकहा कि पौधे को लगाकर उसकी उचित पालना करना हम सबका मुख्य कर्तव्य है क्योंकि प्रकृति मां हमें सब कुछ निस्वार्थ भाव से देती ही रहती है। इसलिए हम भी इस मां की सेवा के रिटर्न में पेड़ लगाने की मुहिम का हिस्सा अवश्य बनें।
आनन्द सरोवर के राजयोगा टीचर बी के रामनिवास जी ने कहा कि आज पर्यावरण में तेेजी से हो रहा बदलाव बहुत बड़े संकट का रुप लेता जा रहा है जिसके लिए वैज्ञानिक भी कई प्रकार की चेतावनी दे रहे हैं। समय के ऐसे दोैर में पौधारोपण बहुत पुण्य का कार्य है जिसमें हर मनुष्य मात्र को शामिल होना ही चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया और बताया कि सेवाकेन्द्र नें जितने भी पौधारोपण के कार्यक्रम किए है सब पूर्णतया सफल हुए हैं और उन पौधो की बहुत अच्छी देखभाल की जा रही है।
इस मौके श्री सिरसा के श्री बंसी लाल जी- प्रदेशाध्यक्ष विकलांग संघ उमंग, डा़ वाई के चौधरी, श्री साधुराम बांसल जी, अमिलाल कम्बो जी कैनेडा, मुरलधर गर्ग जी, पूर्व पार्षद मीनू जी, सुप्रसिद्ध टी वी शो मास्टर शैफ के फाइनलिस्ट गुरकीरत सिंह, श्री अमित जी एस डी ओ बिजली बोर्ड सहित अनेकों गणमान्य लोग शामिल हुए।