Monday, February 16, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ के GMSH-16 में शुरू होगी Evening OPD, शाम 5 से 7 बजे तक मिलेगी सुविधा, नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा फायदा युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान महा रैली में सीएम मान ने दिलाई शपथ; मोगा में केजरीवाल भी पहुंचे मुनीश जैन बने एस एस जैन सभा नवांशहर के प्रधान ‘पहचान’ के मंचन ने महिलाओं के संघर्ष और आत्मपहचान की कहानी को दिया सशक्त मंच पंजाब की 80 से ज्यादा माइनिंग साइट्स पर NGT ने लगाई रोक, नहीं होगा काम Chandigarh में कार चालक का कहर, ई-रिक्शा और साइकिल को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौ+त इस बार गर्मियों में सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी, उठाया गया बड़ा कदम 2027 के लिए Congress की बड़ी तैयारी, आज पंजाब कांग्रेस भवन में होगी अहम मीटिंग भाजपा का पंजाब में बड़ा ऐलान: 117 विधानसभा क्षेत्रों में की गईं अहम नियुक्तियां, List जारी BJP के सम्मेलन में पहुंचे मशहूर पंजाबी गायक Mankirt Aulakh, छिड़ी नई चर्चा

हरियाणा

बुजुर्गों के ‘सम्मान बहाल’ को लेकर बड़ी ‘पहल’ से सुर्खियों में आई इनैलो, पैंशन रोकने पर किया था आंदोलन का ऐलान

16 फ़रवरी, 2026 01:17 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में करीब 73 हजार बुजुर्गों की पैंशन को लेकर इनैलो की ओर से एक सजग विपक्ष की दिखाई गई भूमिका का असर नजर आया है और उन बुजुर्गों की पैंशन बहाल कर दी गई, जिनकी पैंशन किसी वजह से काटी या रोकी गई थी। इनैलो की ओर से इस मुद्दे को लेकर 20 फरवरी को पंचकूला में राज्यव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। खास बात यह है कि 20 फरवरी से ही प्रदेश का बजट सत्र शुरू होना है। इसके अलावा दूसरे विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था, मगर चौ. देवीलाल द्वारा अपने मुख्यमंत्री काल में शुरु की गई पैंशन को बुजुर्गों के सम्मान के संग जोड़ते हुए इनैलो ने आंदोलन का ऐलान किया था।


गौरतलब है कि हरियाणा में पैंशन सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है। साल 1987 में जब चौ. देवीलाल मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने जून 1987 से प्रदेश में बुजुर्गों के लिए पैंशन योजना शुरू की थी। तब प्रदेश के 8 लाख 27 हजार बुजुर्गों को 100 रुपए मासिक पैंशन दिए जाने की योजना शुरू की गई। इसके बाद विधवा, दिव्यांगों, किन्नरों, बौनों एवं आश्रित बच्चों की भी पैंशन दी जाने लगी। वर्तमान में प्रदेश में 19 लाख 83 हजार वृद्धों को, 8 लाख 64 हजार विधवाओं, 1 लाख 98 हजार दिव्यांगों एवं 1 लाख 66 हजार आश्रित बच्चों को पैंशन दी जा रही है। हाल में कई मापदंडों का हवाला देकर सरकार की ओर से 73 हजार बुजुर्गों की पैंशन रोक दी गई थी। अब उनकी यह पैंशन बहाल कर दी गई है।


विशेष बात यह है कि अभी 3 दिन पहले ही इनैलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला ने दावा किया था कि पैंशन काटने के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। अपने इस आंदोलन की रणनीति के तहत इनैलो पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने उन बुजुर्गों से संपर्क एवं संवाद का सिलसिला भी शुरू कर दिया था, जिनकी पैंशन काटी गई थी। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पैंशन काटने के विरोध में बुजुर्गों ने प्रदर्शन भी किए। ऐसे में मामला तूल पकड़ते देख सरकार ने प्रदेश के सामाजिक अधिकारिता विभाग से समन्वय किया और एक कमेटी का गठन किया गया। अब कमेटी की अनुशंसा के आधार पर जिन बुजुर्गों की पैंशन काटी गई थी, उसे बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही अब बुजुर्गों की पैंशन में 200 रुपए की वृद्धि की अधिसूचना भी जारी कर दी है। पिछले साल 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पैंशन में 200 रुपए की वृद्धि की घोषणा की थी। ऐसे में अब बुजुर्गों व विधवाओं को प्रति माह 3200 रुपए मासिक पैंशन दी जाएगी। पैंशन बहाली के इस मुद्दे को इनैलो कार्यकत्र्ता अपनी जीत बता रहे हैं।


नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी किया था आंदोलन
गौरतलब है कि इससे पहले भी समय-समय पर इनैलो ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को उठाया है। साल 2014 से लेकर 2019 तक इनैलो प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल रही थी और उस दौरान चौ. अभय सिंह चौटाला नेता प्रतिपक्ष थे। तब अभय सिंह चौटाला ने सतलुज यमुना लिक नहर को लेकर एक बड़ा आंदोलन चलाया और जेल भी गए। नवंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के किसानों ने दिल्ली में आंदोलन चलाया। तब अभय सिंह चौटाला ने जनवरी 2021 में ऐलनाबाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वे उपचुनाव जीतकर फिर से विधायक बने थे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व विधायक रहते हुए अभय सिंह चौटाला ने रजिस्ट्री घोटाला, शराब घोटाला, बीज घोटाला, धान घोटाला, बेरोजगारी, खेती, बढ़ते नशे व अपराध जैसे मुद्दों को लेकर लगातार सरकार को घेरा था और अब इनैलो के डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल तथा रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला भी विधानसभा में लगातार प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे हैं। हालांकि अभय सिंह चौटाला वर्तमान में विधायक नहीं हैं, फिर भी वे जनहित मुद्दों को लेकर लगातार गंभीरता से उठा रहे हैं।


बुजुर्गों का अपमान नहीं सहेगी इनैलो: अभय चौटाला
इस सिलसिले में इनैलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने साल 1987 में मुख्यमंत्री बनने के बाद 100 रुपए मासिक बुढ़ापा पैंशन लागू की थी और उस समय प्रदेश के सभी 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को मासिक पैंशन दी जाती थी। अब हाल में भाजपा सरकार ने जनविरोधी निर्णय लिया और आर्थिक मापदंडों का हवाला देते हुए करीब 73 हजार बुजुर्गों की पैंशन काटने का फरमान जारी कर दिया। यह एक तरह से बुजुर्गों के अधिकारों पर डाका था। बुजुर्गों का अपमान इनैलो कतई भी सहन नहीं कर सकती है। यही वजह है कि इनैलो की ओर से 20 फरवरी को पंचकूला में इसको लेकर


आंदोलन चलाने की रणनीति बनाने
का फैसला लिया गया। इनैलो ने उन बुजुर्गों से भी संपर्क किया है, जिनकी पैंशन काटी गई थी। ऐसे बुजुर्गों को अब 20 फरवरी को पंचकूला में बुलाया जाएगा और उन्हें मिठाई खिलाकर व फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पूर्व IAS अशोक खेमका भर्ती घोटाला मामला, कोर्ट में सरकार का रवैया सुस्त...अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

पूर्व IAS अशोक खेमका भर्ती घोटाला मामला, कोर्ट में सरकार का रवैया सुस्त...अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

रेवाड़ी की चहक ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, बढ़ाया हरियाणा का मान

रेवाड़ी की चहक ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, बढ़ाया हरियाणा का मान

युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन: 17 को सांसद दीपेंद्र हुड्डा और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा Protest

युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन: 17 को सांसद दीपेंद्र हुड्डा और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा Protest

आभा आईडी बनवाने में हरियाणा का ये जिला प्रदेश में सबसे आगे, महिलाओं से अधिक पुरुषों ने दिखाई दिलचस्पी

आभा आईडी बनवाने में हरियाणा का ये जिला प्रदेश में सबसे आगे, महिलाओं से अधिक पुरुषों ने दिखाई दिलचस्पी

हांसी पुलिस ने 7.90 लाखों रुपए की चोरी का 72 घंटे में किया खुलासा, भाई का पार्टनर निकला चोर

हांसी पुलिस ने 7.90 लाखों रुपए की चोरी का 72 घंटे में किया खुलासा, भाई का पार्टनर निकला चोर

Ban on Transfer of Teachers: हरियाणा में शिक्षकों के तबादलों पर रोक, ये है वजह

Ban on Transfer of Teachers: हरियाणा में शिक्षकों के तबादलों पर रोक, ये है वजह

हजारो कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को लेकर बड़ा फैसला... जल्द करें ये काम

हजारो कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को लेकर बड़ा फैसला... जल्द करें ये काम

धान घोटाला : अब बड़े अफसरों कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाया ये प्लान...पहली SIT कर चुकी 7 को गिरफ्तार

धान घोटाला : अब बड़े अफसरों कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाया ये प्लान...पहली SIT कर चुकी 7 को गिरफ्तार

Haryana: राज्य सरकार के कर्मचारी व गैर डिफाल्टर उपभोक्ता भी 'सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना' के पात्र

Haryana: राज्य सरकार के कर्मचारी व गैर डिफाल्टर उपभोक्ता भी 'सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना' के पात्र

हरियाणा में इन बच्चों का रूक जाएगा बोर्ड का रिजल्ट, अगर नहीं किया ये काम...  शिक्षा विभाग ने दिए सख्त आदेश

हरियाणा में इन बच्चों का रूक जाएगा बोर्ड का रिजल्ट, अगर नहीं किया ये काम... शिक्षा विभाग ने दिए सख्त आदेश