Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

16 मार्च, 2026 07:01 PM

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘नमन’ के एक और एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह सालाना अवॉर्ड सेरेमनी है जो भारतीय क्रिकेट के टॉप परफॉर्मर्स को पहचान देती है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने अपने साथी खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को सम्मानित होने पर बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास रात। नमन अवार्ड्स में 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों का जश्न मनाते हुए, एक ही छत के नीचे अतीत, वर्तमान और भविष्य। एक ऐतिहासिक उपलब्धि। मेरे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर बहुत-बहुत बधाई।" सचिन ने 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ ही भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना और शुभमन गिल के साथ अन्य विजेताओं को भी बधाई दी।

अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के सफर का जश्न मनाने के लिए एक खास अवॉर्ड नाइट। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में पांच आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगा। मेरे प्यारे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने पर बहुत खुशी हुई। मेरे पहले कप्तान रोजर बिन्नी, मिताली राज, शुभमन गिल, स्मृति मंधाना और सभी अवॉर्ड पाने वालों को भी बधाई।"

यह अवॉर्ड सेरेमनी रविवार रात बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की मौजूदगी में हुई। समारोह के दौरान पिछले एक साल में महिला, पुरुष और युवा श्रेणी में पांच आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों के सदस्य मौजूद थे।
राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी, और मिताली राज को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अन्य प्रमुख पुरस्कारों में भारतीय पुरुष टीम के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड, स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला) का पुरस्कार मिला।
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को भी 2024-25 के घरेलू सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
एन श्री चरणी और हर्षित राणा को ‘बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू’ अवॉर्ड मिला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को ‘2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस’ के लिए अवॉर्ड दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे