Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक! एक के बाद एक धमा*कों से दहला सीरिया, होटल के पास ब्ला*स्ट सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी इंडोनेशिया के इस शहर में IIM खोलेगा भारत, PM मोदी के दौरे पर हुए और क्या-क्या समझौते? भारत इंडोनेशिया में प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा, पीएम मोदी बुधवार को इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

राष्ट्रीय

बिहार में वोट चोरी का सपना पूरा नहीं होने देंगे, वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी

17 अगस्त, 2025 08:36 PM

सासाराम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की तरह वोट चोरी की साजिश हो रही है, लेकिन अब वह जनता को जगाने के लिए सड़क पर आ गए हैं और इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम में रविवार को वोटर अधिकार यात्रा शुरु करने से पहले आयोजित विशाल जन समारोह संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिहार में वोटों की चोरी करने की साजिश है और इसके लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) का काम चुनाव आयोग के साथ मिलकर शुरू किया जा चुका है। उनका कहना था कि इस यात्रा से जनता को जागृत कर वह भाजपा के षड्यंत्र पर पानी फेरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है इसीलिए जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा का षड्यंत्र शुरू हो जाता है। चुनाव अगर विपक्ष जीत रहा है तो इसे रोकने का षड्यंत्र शुरु हो जाता है। चुनाव के सारे अनुमान और चुनाव पूर्व सर्वेक्षण भाजपा के खिलाफ आते हैं लेकिन चुनाव परिणाम अचानक भाजपा की जीत का आता है। राहुल गांधी ने साजिश का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा को कम वोट मिले लेकिन छह माह बाद विधानसभा में एक करोड़ नये वोट जुड़ते हैं और सारे के सारे नए वोट भाजपा को मिल जाते हैं। इलेक्शन कमीशन से कहा कि वीडियोग्राफी दिखाओ तो उन्होंने मना कर दिया गया। कर्नाटक में हमने एक विधानसभा के वोट की तुलना की तो एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट मिले हैं।

उन्होंने कहा “बिहार की जनता का वोट चोरी नहीं होने देंगे क्योंकि गरीबों के पास सिर्फ वोट है। वोट चोरी चुनाव आयोग करवा रहा है। पहले पता नहीं चलता था कि वोट चोरी हो रही है लेकिन मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका पर्दाफाश किया है। लोगों के वोट काटे जा रहे हैं और चुनाव जीतकर जनता का पैसा 5-6 उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने हमारे दबाव में जाति जनगणना की बात मानी लेकिन मुझे मालूम है कि वह जाति जनगणना नहीं करेंगे लेकिन हम 50 प्रतिशत की दीवार हटाएंगे और पूरे देश को दिखाएंगे कि हमने जो बोला है वह कर दिखाया है। उनको जाति जनगणना करने के लिए भी मजबूर करेंगे। हम वोट चोरी नहीं होने देंगे।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लोक कल्याण से जुड़ी सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी

लोक कल्याण से जुड़ी सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी