Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल, दर्ज कराई शिकायत

16 मार्च, 2026 06:59 PM

ढाका : पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को सीरीज का तीसरा मुकाबला ढाका में खेला गया। पाकिस्तान को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से जीत ली। तीसरे वनडे में हार के साथ ही सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच के दौरान हुए अंपायरिंग फैसले को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी के पास ऑन-फील्ड अंपायर के एक विवादित निर्णय के खिलाफ आपत्ति जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद मैच की आखिरी से दूसरी गेंद पर लिए गए एलबीडब्ल्यू रिव्यू से जुड़ा है। पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश की टीम ने बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया, जो कि तय नियमों के खिलाफ है। नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम को रिव्यू लेने का फैसला रिप्ले स्क्रीन पर आने से पहले करना होता है।

मैच के उस अहम मोड़ पर पाकिस्तान को जीत के लिए दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन की गेंद लेग स्टंप की ओर पिच हुई और बल्लेबाज शाहीन शाह अफरीदी से दूर लेग साइड की तरफ घूम गई। ऑन-फील्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया था। हालांकि, कुछ देर चर्चा के बाद बांग्लादेश ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू ले लिया, जबकि गेंद अफरीदी के पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से से नहीं टकराई थी।

पाकिस्तान का कहना है कि स्क्रीन पर रिप्ले आने के बाद रिव्यू लिया गया, जिससे फैसले पर असर पड़ा। टीम ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश ने रिव्यू लेने में तय 15 सेकंड से ज्यादा समय लिया। हालांकि आधिकारिक प्रसारण में कोई टाइमर नहीं दिखाया गया, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिव्यू निर्धारित समय के भीतर लिया गया था या नहीं।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस शिकायत के जरिए क्या कार्रवाई चाहता है, लेकिन माना जा रहा है कि मैच रेफरी की ओर से स्पष्टीकरण या माफी मिलने से मामला शांत हो सकता है।
टी20 विश्व कप 2026 के बाद दोनों देशों के बीच हुई इस पहली वनडे सीरीज के दौरान कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। सलमान अली आगा का रन आउट इसमें प्रमुख है। आगा के रन आउट के बांग्लादेश के अपील को पाकिस्तान टीम ने खेल भावना के विपरीत माना था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा