Tuesday, October 20, 2026
BREAKING
• पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात • अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा • 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज • पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान • Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

पंजाब

'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

20 अक्टूबर, 2026 07:21 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह ही इस मामले को सीबीआई को सौंपने का ऐलान किया, जिसके बाद भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने सरकार पर निशाना साधा है। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सीबीआई जांच का आदेश करते-करते सीएम भगवंत मान ने बहुत देर कर दी।" उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को आखिरकार जनाक्रोश के आगे झुकते हुए परमिंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा है, लेकिन यह सिर्फ एक मामला नहीं है। पंजाब में 'आप' सरकार के संरक्षण में ऐसे अनेक मामले हुए हैं, जहां तस्करों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर लोगों की हत्या की है या उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।


सुनील जाखड़ ने पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि अब जब सीबीआई जांच शुरू हो तो इसे व्यापक दायरे में और तय समय सीमा के भीतर पूरा करके इसके पीछे के पूरे ताने-बाने को उजागर किया जाए, ताकि पीड़ितों को पूरा न्याय मिल सके।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह ही 'एक्स' पोस्ट करते हुए कहा, "हम नशों के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ हर समय मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग मानते हुए,हम यह मामला सीबीआई को सौंप रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई एक निर्णायक और पूरी ताकत से लड़ी जाने वाली लड़ाई है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने पड़े, हम उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।"


वहीं दूसरी ओर, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बॉर्डर पर ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए एक पैसे की भी मदद नहीं की है।
चीमा ने कहा, "पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने अपने खर्च पर बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लागू किया है। 3 काले कानून लाने वाले अमित शाह ड्रग्स के खिलाफ कानून बनाने की हमारी मांग पर विचार क्यों नहीं करते?"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील