Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद, बीएसई और एनएसई पर नहीं होगा कारोबार

28 मई, 2026 01:26 PM

बकरीद के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों मुख्य एक्सचेंज -नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)- पर कारोबार नहीं होगा।

दोनों एक्सचेंज पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कारोबार बंद रहेगा।

वहीं, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र के दौरान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में शाम 5:00 बजे से 11:30 बजे/11:55 बजे के बीच कारोबार फिर से शुरू होगा।

इसके बाद एनएसई और बीएसई पर समान्य कारोबार शुक्रवार को शुरू होगा।

इसके अलावा शेयर बाजार में अगली छुट्टी मुहर्रम पर 26 जून को रहेगी। इसके बाद जुलाई में शेयर बाजारों में कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है।

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्के लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,867.80 और निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,907.15 पर था।

लार्जकैप में बिकवाली देखी गई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 259.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,558.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.10 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,294.30 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी एनर्जी 1.77 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.67 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.45 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.04 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.44 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.69 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और ट्रेंट गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई लूजर्स थे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार