Sunday, June 07, 2026
BREAKING
सीबीआई ने रिश्वत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई को किया गिरफ्तार सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 से, नाटक के 5 शो प्रस्तुत करेंगे एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि गुरु अमर दास जी का जीवन मानवता और समानता की मिसाल: सीएम नायब सिंह सैनी ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- जंतर-मंतर पर नई पार्टी को परमिशन, किसानों और खिलाड़ियों को क्यों नहीं?

पंजाब

फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद

07 जून, 2026 07:22 PM

चंडीगढ़/फिरोजपुर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ पूर्ण समन्वय में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ सांझी की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को मखू (फिरोजपुर) में स्थित गाबा जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा की मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु का जबरन वसूली, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने कहा कि वारदात के बाद ए.जी.टी.एफ. पंजाब द्वारा डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में ‘‘हिल ट्रैप’’ नाम का विशेष अभियान चलाया गया और राजस्थान में बड़े स्तर पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मुलजिमों के जम्मू-कश्मीर में छिपने के ठिकाने हैं, जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ए.जी.टी.एफ. पंजाब, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

एडीजीपी ने बताया कि मुलजिमों को जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन कूद्द के पास पतनीटॉप-कुड़ रोड पर लगाए गए नाके पर रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही मुलजिमों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों मुलजिमों को एक पिस्तौल समेत सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

फिरोजपुर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमें अब घटना के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई हैं। इसके तहत हमले की योजना बनाने वाले, वित्तीय सहायता देने वाले या अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में एफआईआर नंबर 111 दिनांक 01.06.2026 को बीएनएस की धारा 103 एवं 3(5) तथा हथियार एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत फिरोजपुर के पुलिस स्टेशन मख्खू में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

बिजली कनेक्शन को लेकर लोगों को बड़ी राहत! पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सुनाया फैसला

बिजली कनेक्शन को लेकर लोगों को बड़ी राहत! पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सुनाया फैसला

Punjab भाजपा के बड़े नेता ने दिया पद से इस्तीफा

Punjab भाजपा के बड़े नेता ने दिया पद से इस्तीफा

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला, पूछताछ में सामने आए नए खुलासे

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला, पूछताछ में सामने आए नए खुलासे

आम आदमी पार्टी द्वारा धूरी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार विरोध

आम आदमी पार्टी द्वारा धूरी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार विरोध

एस.सी. आयोग द्वारा  गांव झोरड़ मामले में सू मोटो नोटिस

एस.सी. आयोग द्वारा गांव झोरड़ मामले में सू मोटो नोटिस

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई

रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार की गाड़ी का हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, 8 लोगों की मौ*त

रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार की गाड़ी का हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, 8 लोगों की मौ*त

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे

ज्ञानी कुलदीप गर्गज्: पंथ की मंज़ूरी के बिना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़ा कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता

ज्ञानी कुलदीप गर्गज्: पंथ की मंज़ूरी के बिना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़ा कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: सिमरनजीत सिंह मान ने जान को खतरा बताया, हरनाम सिंह खालसा की आलोचना की

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: सिमरनजीत सिंह मान ने जान को खतरा बताया, हरनाम सिंह खालसा की आलोचना की