Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित

16 मार्च, 2026 07:04 PM

नई दिल्ली : पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को आईसीसी के फरवरी महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सका था। पाकिस्तान ने सुपर-8 का अपना आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें जीत के बावजूद टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकी थी। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले साहिबजादा फरहान का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था। फरहान ने 6 मैचों की 6 पारियों में 2 शतक सहित 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोर रहे थे। विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए वह टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। फरहान की वजह से ही पाकिस्तान सुपर-8 में भी पहुंच सकी थी। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में ऑलराउंडर विल जैक्स का अहम रोल रहा था। जैक्स ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। जैक्स ने टी20 विश्व कप 2026 में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकी थी। जैक्स ने 8 मैचों की 8 पारियों में 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे, वहीं 9 विकेट लिए थे।

अमेरिका ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन पिछले एडिशन में पाकिस्तान को हराने वाली इस टीम ने इस बार भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसकी बड़ी वजह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक रहे। 37 साल के इस गेंदबाज ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने परेशान किया था। शैडली वैन शाल्कविक 4 मैचों में 13 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं। दोनों के 14-14 विकेट हैं। हालांकि, बुमराह ने 8 जबकि वरुण ने 9 मैच खेले थे। बुमराह की इकॉनमी भी वरुण से बेहतर थी।
देखना होगा कि साहिबजादा फरहान, विल जैक्स और शैडली वैन शाल्कविक में किसे फरवरी महीने के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव