Friday, November 27, 2026
BREAKING
• स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म • अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम • मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट • पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत • खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा

प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा

04 जून, 2026 08:55 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कई नए आधुनिक, उद्योगोन्मुखी डिप्लोमा एवं तकनीकी पाठ्यक्रम (कोर्स) प्रारम्भ किए जा रहे हैं।


उद्योगों की आधुनिक मांग के अनुरूप तैयार किए गए कोर्स शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं, तकनीकों तथा कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आज का युग तेजी से बदलती तकनीक का है, इसलिए हमारे युवाओं के पास ऐसे हुनर होने चाहिए जो उन्हें तुरंत रोजगार दिला सकें।


नए सत्र से शुरू होने वाले ये हैं मुख्य पाठ्यक्रम
उन्होंने बताया कि राजकीय संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी), साइबर फॉरेंसिक्स एवं सूचना सुरक्षा, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, आर्टिफिसर ट्रेनिंग (इलेक्ट्रिकल), पर्यावरण इंजीनियरिंग, जियो इन्फॉर्मेटिक्स एवं सर्वेक्षण प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्नोलॉजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शुगर टेक्नोलॉजी तथा एपैरल डिज़ाइन एवं फैशन टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होंगे।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और उद्योग 4.0 पर फोकस
महीपाल ढांडा ने कहा कि इन सभी नए पाठ्यक्रमों में प्रत्येक कोर्स के लिए 60-60 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों, डिजिटल सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवाओं, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा विशेष औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित व्यावहारिक व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है।


उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) तथा उद्योग 4.0 की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी। तकनीकी शिक्षा विभाग का यह प्रयास न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि उद्योगों के लिए राज्य में ही कुशल और योग्य मानव संसाधन भी तैयार करेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड