Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

पोषक तत्वों से भरपूर 'कटहल', सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी साथी

19 मई, 2026 01:39 PM

प्रकृति ने पोषक तत्वों से भरपूर ऐसी कई फल-फूल व सब्जियां दी हैं, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिए अनगिनत फायदों से भरे होते हैं। आयुर्वेद फाइबर, विटामिन सी समेत अन्य औषधीय गुणों से भरपूर कटहल के सेवन की सलाह देता है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कटहल या जैकफ्रूट के बारे में विस्तृत जानकारी देता है। विभाग का कहना है कि कटहल न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर है बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी भी है। इसके फलों का उपयोग न केवल अच्छे पोषण को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिहार सरकार के अनुसार, कटहल का पेड़ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि स्थानीय आजीविका को भी मजबूत बनाता है। कटहल की खेती से किसानों को अच्छी आय हो सकती है। यह पेड़ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है क्योंकि यह बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन देता है और मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखता है।

कटहल का वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस हेटरोफिलस है। यह एक मध्यम आकार का सदाबहार पेड़ है। इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका बड़ा फल है, जिसकी बाहरी सतह छोटी-छोटी सुई जैसी नोकों से ढकी होती है। कटहल का फल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण का खजाना भी है। कटहल विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सुधारकर कब्ज की समस्या दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

इसके अलावा, कटहल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। कटहल का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है। यह फल वजन नियंत्रण में भी सहायक है क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। कटहल के फल के साथ-साथ इसके बीज भी अत्यंत पौष्टिक होते हैं। बीजों को उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है, जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान