Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

पेट में जलन और एसिडिटी से हैं परेशान? रसोई में मौजूद ये मसाले दे सकते हैं राहत

19 मई, 2026 01:37 PM

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। देर रात तक जागना, समय पर खाना न खाना और घंटों बैठकर काम करना अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि एसिडिटी, पेट में जलन, खट्टी डकारें, गैस और अपच जैसी परेशानियां अब हर उम्र के लोगों में आम हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जब पेट में बनने वाला एसिड भोजन नली की तरफ लौटने लगता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इससे सीने में जलन और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले मौजूद है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सौंफ- सौंफ को पाचन के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। सौंफ में एनेथोल नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जिसे पेट की मांसपेशियों को आराम देता है। रिसर्च में पाया गया है कि यह पेट में बनने वाली गैस को कम करने में मदद करता है। खाने के बाद सौंफ चबाने की आदत पाचन सुधारने के लिए लाभकारी होती है। कई लोग सौंफ का पानी पीते हैं, जिससे पेट हल्का महसूस होता है और जलन में राहत मिलती है। जीरा- जीरा भी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है और आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, जीरे में मौजूद क्यूमिनाल्डिहाइड नाम का तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है। इससे भोजन जल्दी पचता है। जब खाना सही तरीके से पचता है, तो पेट में दबाव कम बनता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना भी घटती है। जीरा पानी पीना गैस और भारीपन कम करने का एक घरेलू तरीका माना जाता है।

अदरक- अदरक को भी पाचन सुधारने वाली प्राकृतिक जड़ी-बूटी के रूप में देखा जाता है। इसमें जिंजरोल और शोआगोल जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ये तत्व पेट को तेजी से खाली करने में मदद करते हैं, जिससे भोजन लंबे समय तक पेट में नहीं रुकता। कई बार धीमा पाचन भी एसिडिटी और जलन की वजह बनता है। अदरक को हल्के गर्म पानी, हर्बल चाय या भोजन में सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है।

इलायची- इलायची को भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इलायची शरीर में पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व पेट की सूजन कम करने में सहायक माने जाते हैं। कई लोग खाने के बाद इलायची चबाते हैं, जिससे मुंह की बदबू कम होने के साथ पाचन में भी मदद मिलती है। चाय या दूध में इलायची डालने से स्वाद के साथ पेट को भी आराम मिलता है।
तुलसी- तुलसी के पत्तों को भारतीय परंपरा में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। रिसर्च के मुताबिक, तुलसी में यूजेनॉल जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने और पेट को शांत रखने में मदद करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा