Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा • अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर • पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे • कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’ • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन • गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ • पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’ • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’ • अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान खान', पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

राष्ट्रीय

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

21 अक्टूबर, 2026 04:07 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर उन बहादुर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पीएम मोदी ने कहा कि इन जवानों का साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।

पीएम मोदी का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में मदद करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।”

गृह मंत्री अमित शाह का नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर पुलिस बलों के शहीदों को नमन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पुलिस स्मृति दिवस पर, हमारे पुलिस बलों के उन शहीदों को नमन, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे पुलिसकर्मियों ने मातृभूमि की आन-बान और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देशभक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण पेश किया है। मैं राष्ट्र की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

लोकसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमिट रहेगा। उन्होंने सभी अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभर में सेवारत पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता जताई।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “सेवा, समर्पण और साहस जैसे मूल्यों को धारण कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों के चरणों में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हमारे जांबाज सिपाहियों के वीरतापूर्ण व्यक्तित्व और बलिदान ने देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। प्रत्येक भारतवासी को आप सभी पर सदैव गर्व रहेगा। जय हिंद।”

गौरतलब हो, पुलिस स्मृति दिवस हर साल उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’

गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’

अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील

अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान खान', पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान खान', पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा

उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह