Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया पहला स्थान • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा • UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा • अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर • पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे • कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’ • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन • गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ • पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’ • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’

राष्ट्रीय

अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

21 अक्टूबर, 2026 04:12 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रविदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जरूरत पर जोर दिया। मुंबई में अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि उसके साझेदार भी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाएंगे।

समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, उनकी पत्नी, अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जयशंकर ने कहा कि मुंबई भारत और अमेरिका के संबंधों में विशेष महत्व रखता है। देश की वित्तीय राजधानी होने के साथ-साथ यह शहर फिल्म, तकनीक, अनुसंधान, उद्यमिता और संस्कृति का भी प्रमुख केंद्र है।

मुंबई का अमेरिका से पुराना जुड़ाव
जयशंकर ने कहा कि मुंबई और अमेरिका के संबंधों की शुरुआत पुराने दौर में बर्फ के व्यापार से हुई थी। आज यह रिश्ता वित्तीय, वाणिज्यिक और तकनीकी सहयोग के केंद्र में है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की शिकागो यात्रा, मुंबई में जैज संगीत के प्रसार और शहर में अमेरिकी कंपनियों की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के बीच लंबे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में कई अमेरिकियों ने समर्थन दिया था। स्वतंत्रता के बाद बुनियादी ढांचे, शिक्षा, खाद्य और कृषि क्षेत्र तथा तकनीक में दोनों देशों की साझेदारी ने भारत के विकास में योगदान दिया। वहीं, भारतीय प्रतिभा और कौशल ने अमेरिका के तकनीकी क्षेत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रक्षा, ऊर्जा और तकनीक में बढ़ा सहयोग
जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत-अमेरिका साझेदारी का दायरा लगातार बढ़ा है। क्वाड (Quad), मिशन 500, पैक्स सिलिका (Pax Silica) और फोर्ज (FORGE) पहल दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने ऊर्जा, रक्षा और नागरिक विमानन के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को भी उल्लेखनीय बताया।

उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में देशों के लिए अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना स्वाभाविक है। ऐसे समय में भारत और अमेरिका के बीच साझा हितों और सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करना द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। व्यापार, निवेश, तकनीक और ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों के सामने नए अवसर मौजूद हैं।

26/11 हमले का जिक्र, आतंकवाद पर सख्त रुख
मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि इस हमले के दौरान छह अमेरिकी नागरिकों की भी जान गई थी। उन्होंने ताज होटल स्थित 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रुबियो का आभार जताया।

जयशंकर ने तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण के अमेरिकी प्रशासन के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा करने के अधिकार को लेकर स्पष्ट है और उम्मीद करता है कि उसके साझेदार भी आतंकवाद के प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरतेंगे।

इंडो-पैसिफिक में शांति और स्थिरता पर जोर
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका का इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में साझा हित है। नियमित बातचीत और साझा प्राथमिकताओं की पहचान दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने का रास्ता तैयार कर सकती है।

अपने संबोधन के अंत में जयशंकर ने अमेरिका को उसकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’

गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील

अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान खान', पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान खान', पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा

उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश