Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

पीएम मोदी मेरे प्रेरणास्रोत: सांसद सतनाम सिंह संधू बोले, समाज में योगदान की बदौलत हूं राज्यसभा में

08 मार्च, 2025 08:12 AM

चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने यहां कहा कि वह राज्यसभा में अपनी शिक्षा की वजह से नहीं, बल्कि समाज में अपने योगदान के कारण पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के शीर्ष नेताओं के बीच भारत का गौरव बढ़ाते हैं, वह अनुकरणीय है। संधू टाईकॉन-चंडीगढ़ 2025 के अंतिम दिन एक सत्र के दौरान बोल रहे थे। यह सत्र प्रसिद्ध फिल्म और थिएटर कलाकार सतिंदर सत्ती द्वारा संचालित किया गया।

टाईकॉन चंडीगढ़ अग्रणी उद्यमियों और विचारकों की एक पहल है, जिसका उद्देश्य नवोदित और इच्छुक उद्यमियों को सलाह, नेटवर्किंग, शिक्षा, इनक्यूबेशन और फंडिंग के माध्यम से एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करना है। इसका 10वां संस्करण यहां हयात रीजेंसी में आयोजित हुआ।

अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा पर विचार करते हुए संधू ने कहा कि गांव से आने के कारण वह खुद को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान नहीं कर सके, लेकिन अधिक से अधिक छात्रों तक शिक्षा पहुंचाकर वह समाज में अपने तरीके से योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं कई बार असफल हुआ और मैंने महसूस किया कि मेरी असफलता का कारण यह था कि मैं दूसरों की नकल करने की कोशिश कर रहा था। जब मैंने अपनी खुद की सोच को लागू किया, तब मुझे सफलता मिली और मैं खुश हूं कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सका।

जब उनसे उनकी सफलता का मंत्र पूछा गया, तो संधू ने बेझिझक कहा कि उनकी असफलताओं ने ही उन्हें सफलता का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि मेरी सीमाएं और कमजोरियां ही थीं, जिन्होंने मुझे सफलता का मार्ग खोजने के लिए मजबूर किया, न कि मेरे सपनों ने।"

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका