Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा • फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत • एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर • जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने • मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड • पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए • 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा • मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार • 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश • स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

खेल

पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

15 नवंबर, 2026 05:42 PM

माउंट माउंगानुई : न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन पर सिमट गई है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। रोहित 7 रन और विराट 5 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज में लगातार दूसरी बार मिले मौके को भूना नहीं पाए और 18 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे और महज 22 रन बनाकर आउट हो गए।

बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की अहम पारियां खेलीं। इन्हीं पारियों की बदौलत टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। अक्षर ने 55 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया, जबकि ईशान ने 58 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाए। नमन धीर ने 22 रन बनाए। अपना डेब्यू कर रहे यश ठाकुर बिना खाता खोले आउट हो गए।

आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 26 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 209 तक पहुंचाया। अर्शदीप 4 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सिराज 20 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिशेल सेंटनर ने सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। सेंटनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। जैकब डफी ने 8.1 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए। मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतने में सफल रहती है, तो टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की जीत की स्थिति में सीरीज 2-2 से बराबर रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल